return to news
  1. SEBI से हरी झंडी: Zetwerk, Tonbo Imaging समेत 4 कंपनियां लाएंगी IPO

मार्केट न्यूज़

SEBI से हरी झंडी: Zetwerk, Tonbo Imaging समेत 4 कंपनियां लाएंगी IPO

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 13:04 IST

सारांश

Zetwerk Manufacturing Businesses 4,000 करोड़ से 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। IPO में नए शेयर जारी किए जाएंगे और मौजूदा निवेशक भी अपने कुछ शेयर बेचेंगे।

IPO

Marri Retail के IPO में 522 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

IPO Alert: भारतीय शेयर बाजार में जल्द ही चार नए IPO आने वाले हैं। बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने Zetwerk Manufacturing Businesses, Tonbo Imaging India, Marri Retail और Gujarat Victory Forgings को IPO लाने की मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों को 6 से 10 जुलाई के बीच सेबी की मंजूरी मिली। वहीं, J Pan Tubular Components ने भी IPO के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

J Pan Tubular Components ने दाखिल किया DRHP

HVAC और रेफ्रिजरेटर के पुर्जे बनाने वाली J Pan Tubular Components ने IPO के लिए सेबी के पास DRHP दाखिल किया है। कंपनी 49.20 लाख नए शेयर जारी करेगी, जबकि प्रमोटर 2.60 लाख शेयर OFS के जरिए बेचेंगे। IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल उत्पादन क्षमता बढ़ाने, नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने, कर्ज चुकाने और अन्य सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

Zetwerk Manufacturing का IPO

Zetwerk Manufacturing Businesses 4,000 करोड़ से 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। IPO में नए शेयर जारी किए जाएंगे और मौजूदा निवेशक भी अपने कुछ शेयर बेचेंगे। यह कंपनी दुनियाभर के OEM (Original Equipment Manufacturers) और सप्लायर्स को जोड़ने वाला B2B मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म है।

Marri Retail IPO

Marri Retail के IPO में 522 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमोटर Marri Venkat Reddy करीब 2.7 करोड़ शेयर बेचेंगे। कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नए स्टोर खोलने, मौजूदा स्टोर और वेयरहाउस का किराया चुकाने और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

Tonbo Imaging IPO

डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली Tonbo Imaging का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसमें प्रमोटर और मौजूदा निवेशक अपने 1.80 करोड़ से अधिक शेयर बेचेंगे। चूंकि इसमें नए शेयर जारी नहीं होंगे, इसलिए IPO से मिलने वाला पैसा कंपनी को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले निवेशकों को मिलेगा।

Gujarat Victory Forgings IPO

Gujarat Victory Forgings के IPO में 65 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रमोटर 1.32 करोड़ तक शेयर OFS के जरिए बेचेंगे। कंपनी इस रकम का उपयोग वडोदरा स्थित अपने प्लांट के विस्तार, कर्ज चुकाने और अन्य कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख