return to news
  1. ई-रिक्शा बनाने के लिए ₹490.5 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही इस ऑटो कंपनी के शेयर सरपट भागे, यहां हर डीटेल

मार्केट न्यूज़

ई-रिक्शा बनाने के लिए ₹490.5 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही इस ऑटो कंपनी के शेयर सरपट भागे, यहां हर डीटेल

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 24, 2026, 09:38 IST

सारांश

Atul Auto Shares: कंपनी ने सुबह ही एनएसई को दी जानकारी में अपने नए ऑर्डर की डीटेल्स शेयर की, जिसके बाद अतुल ऑटो के शेयर सरपट भागने लगे। अतुल ऑटो लिमिटेड ने एक्सपोनेंट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक MoU साइन किया है।

शेयर सूची

ई-रिक्शा

अतुल ऑटो के शेयरों में क्यों आई एकदम से इतनी तेजी?

Atul Auto Shares: आज शेयर मार्केट खुलते ही अतुल ऑटो के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली। 9:30 बजे से पहले तक शेयरों में करीब 9.5% यानी कि 43 रुपये के आस-पास तेजी देखने को मिली और शेयर 517 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड होते दिखे। दरअसल कंपनी ने सुबह ही एनएसई को दी जानकारी में अपने नए ऑर्डर की डीटेल्स शेयर की, जिसके बाद अतुल ऑटो के शेयर सरपट भागने लगे। अतुल ऑटो लिमिटेड ने एक्सपोनेंट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक MoU साइन किया है। इस डील के तहत अतुल ऑटो लिमिटेड को 15,000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (ई-रिक्शा) बनाने हैं, इनमें एक्सपोनेंट की बैटरी और पावरट्रेन टेक्नॉलिजी लगेगी। ऑर्डर का पीरियड तीन साल है और इसमें छह महीने का एक्स्ट्रा समय भी मिल सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ई-रिक्शा में खास टेक्नॉलिजी इस्तेमाल की जाएगी, एक्सपोनेंट की बैटरी 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी और 2 लाख किलोमीटर तक बैटरी वारंटी होगी। इस ऑर्डर की कुल कीमत 490.5 करोड़ रुपये है, जबकि प्रति ई-रिक्शा कीमत 3.27 लाख रुपये आएगी, जिसमें जीएसटी शामिल नहीं है। इस MoU के तहत अतुल ऑटो लिमिटेड को ई-रिक्शा बनाना होगा, बैटरी और पावरट्रेन इंटिग्रेट करना होगा, क्वालिटी चेक और टेस्टिंग करनी होगी और पूरी गाड़ी तैयार करने के बाद इसको एक्सपोनेंट को देना होगा।

अतुल ऑटो को इस MoU से तीन बड़े फायदे मिलते नजर आ रहे हैं, कंपनी की ईवी मार्केट में एंट्री तेज होगी, कंपनी का बिजनेस और ऑर्डर बुक बढ़ेगी और फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलिजी बढ़ती डिमांड का भी कंपनी को फायदा मिलेगा। सरकारी अप्रूवल मिलने के बाद यह प्रोजेक्ट शुरू होगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख