return to news
  1. Asian Paints डिविडेंड पर जल्द लेने वाली है फैसला, 29 अक्टूबर को होगी बोर्ड मीटिंग

मार्केट न्यूज़

Asian Paints डिविडेंड पर जल्द लेने वाली है फैसला, 29 अक्टूबर को होगी बोर्ड मीटिंग

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 07, 2026, 09:32 IST

सारांश

अगर Asian Paints का बोर्ड इंटरिम डिविडेंड को मंजूरी देता है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर 2026 तय की गई है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिस दिन कंपनी अपने रिकॉर्ड में मौजूद पात्र शेयरधारकों की पहचान करती है, जिन्हें डिविडेंड का भुगतान किया जाना है।

Asian Paints

Asian Paints: हाल के वर्षों में भी कंपनी ने लगातार इंटरिम डिविडेंड दिया है।

Asian Paints के शेयरधारकों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके बोर्ड की बैठक 29 अक्टूबर को होने वाली है। इस बैठक में कंपनी अंतरिम डिविडेंड घोषित करने के प्रस्ताव पर विचार करने वाली है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय नतीजों का ऐलान भी किया जाएगा। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.52 फीसदी की गिरावट है और यह BSE पर 2383.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब है रिकॉर्ड डेट?

अगर बोर्ड इंटरिम डिविडेंड को मंजूरी देता है, तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर 2026 तय की गई है। रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जिस दिन कंपनी अपने रिकॉर्ड में मौजूद पात्र शेयरधारकों की पहचान करती है, जिन्हें डिविडेंड का भुगतान किया जाना है। इसलिए निवेशकों के लिए इस तारीख का महत्व काफी ज्यादा है।

2007 से लगातार दे रही है डिविडेंड

Asian Paints का डिविडेंड देने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने 2007 से हर साल इंटरिम डिविडेंड दिया है। इसके अलावा 2008 से कंपनी फाइनल डिविडेंड भी देती आ रही है। यानी शेयरधारकों को डिविडेंड देने के मामले में कंपनी का इतिहास काफी मजबूत रहा है।

हाल के वर्षों में भी कंपनी ने लगातार इंटरिम डिविडेंड दिया है। 2021 में यह ₹4.65 प्रति शेयर, 2022 में ₹4.44, 2023 में ₹5.15, 2024 में ₹4.25 और 2025 में ₹4.50 प्रति शेयर रहा। नवंबर 2023 में कंपनी ने अपना अब तक का सबसे ज्यादा ₹5.15 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था।

2001 में मिला था पहला अंतरिम डिविडेंड

Asian Paints ने अपना पहला अंतरिम डिविडेंड 2001 में ₹3.50 प्रति शेयर दिया था। इसके एक साल पहले कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 3:5 के अनुपात में बोनस शेयर भी दिए थे। बाद में जुलाई 2013 में कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट किया, जिसमें ₹10 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांट दिया गया।

एशियन पेंट्स में शेयरहोल्डिंग

जून तिमाही के अंत में एशियन पेंट्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 52.63% थी, जबकि पब्लिक शेयरधारकों के पास 47.29% हिस्सेदारी थी। म्यूचुअल फंड्स के पास 10.09% हिस्सेदारी थी। वहीं, लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के पास कुल 9.66% हिस्सेदारी थी, जिसमें LIC की हिस्सेदारी 8.11% थी।

शेयर ने कैसा प्रदर्शन किया?

पिछले एक महीने में एशियन पेंट्स के शेयरों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि पिछले 6 महीने में यह स्टॉक करीब 9 फीसदी बढ़ा है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 13.50 फीसदी टूट चुके हैं। वहीं पिछले एक साल में इसका प्रदर्शन लगभग फ्लैट रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख