return to news
  1. ज्वेलरी मार्केट में कल्याण ज्वेलर्स की रफ्तार तेज, Q2 में मजबूत ग्रोथ, कर्ज भी हुआ जीरो, शेयर उछले

मार्केट न्यूज़

ज्वेलरी मार्केट में कल्याण ज्वेलर्स की रफ्तार तेज, Q2 में मजबूत ग्रोथ, कर्ज भी हुआ जीरो, शेयर उछले

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड October 07, 2026, 09:23 IST

सारांश

कंपनी के भारत कारोबार का रेवेन्यू Q2 FY2027 में करीब 27% बढ़ा है। खास बात यह रही कि यह ग्रोथ ऐसे समय में आई है जब पिछले साल का बेस काफी मजबूत था। इसके बावजूद देश के प्रमुख बाजारों में सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) मजबूत रही।

शेयर सूची

कल्याण ज्वेलर्स

कल्याण ज्वेलर्स Q2 अपडेट: भारत में 27% बढ़ा कारोबार (Photo: Shutterstock)

कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में कल्याण ज्वेलर्स के शेयर करीब 1.5% यानी कि 8-9 रुपये चढ़कर 556-557 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड होते दिखे। कंपनी ने सितंबर 30, 2026 को खत्म हुए तिमाही यानी Q2 FY2027 के लिए मजबूत बिजनेस अपडेट जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, इस तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान तिमाही के मुकाबले 26% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारत में मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन, बेहतर सेम-स्टोर सेल्स और नए स्टोर्स की लॉन्चिंग ने कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट किया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारत के कारोबार में करीब 27% की ग्रोथ

कंपनी के भारत कारोबार का रेवेन्यू Q2 FY2027 में करीब 27% बढ़ा है। खास बात यह रही कि यह ग्रोथ ऐसे समय में आई है जब पिछले साल का बेस काफी मजबूत था। इसके बावजूद देश के प्रमुख बाजारों में सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ (SSSG) मजबूत रही। सितंबर तिमाही में कंपनी की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ करीब 20% रही। कंपनी के अनुसार, ग्राउंड लेवल पर कारोबार की गति मजबूत बनी हुई है और ग्राहकों की मांग में अच्छी मजबूती देखने को मिली है।

चेन्नई में पहला रीजनल ब्रांड लॉन्च

कल्याण ज्वेलर्स ने अगस्त में चेन्नई में अपना पहला रीजनल ब्रांड अक्षय थंगा मालीगाई (ATM) लॉन्च किया। कंपनी को शुरुआती 40 से ज्यादा दिनों में ब्रांड को मिले रिस्पॉन्स और रेवेन्यू ट्रैक्शन से काफी उम्मीदें हैं। तमिलनाडु में सबसे बड़ा ज्वेलरी सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए कंपनी ATM ब्रांड के तहत विस्तार की तैयारी कर रही है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत चार और शोरूम खोलने की प्लान है। इनमें दो शोरूम मौजूदा तिमाही और दो शोरूम चौथी तिमाही में लॉन्च किए जाएंगे।

इंटरनेशनल बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ

कंपनी के इंटरनेशनल कारोबार का रेवेन्यू भी Q2 FY2027 में करीब 18% बढ़ा। मिडिल ईस्ट में कारोबार की ग्रोथ करीब 12% रही और यह पूरी तरह सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ से आई। कंपनी के कुल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में इंटरनेशनल मार्केट्स की हिस्सेदारी करीब 11% रही। इससे कंपनी के भारत के बाहर के कारोबार की बढ़ती भूमिका का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Candere की ग्रोथ 64%

कल्याण ज्वेलर्स के लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड Candere ने भी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। Candere का रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 64% बढ़ा। कंपनी ने Q2 में भारत में 12 कल्याण शोरूम (नेट 11), Candere के 9 शोरूम और UK में 1 कल्याण शोरूम खोला। इससे कंपनी के रिटेल नेटवर्क का विस्तार लगातार जारी रहने का संकेत मिलता है।

रियल एस्टेट बिक्री और कर्ज में कमी

तिमाही के दौरान कंपनी ने बिक्री के लिए रखी गई दो नॉन-कोर रियल एस्टेट संपत्तियों में से एक को करीब 86 करोड़ रुपये में बेच दिया। दूसरी संपत्ति, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है, उसकी बिक्री मौजूदा तिमाही में पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि तिमाही के अंत तक नॉन-GML कर्ज घटकर शून्य हो गया। कंपनी अब देशभर में आने वाले त्योहारी और शादी के सीजन को लेकर उत्साहित है। नए कलेक्शन, मार्केटिंग कैंपेन और नए शोरूम लॉन्च के साथ कल्याण ज्वेलर्स इस महत्वपूर्ण बिक्री सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख