return to news
  1. ₹1,629 करोड़ का सोलर पावर प्रोजेक्ट! ArMee Infotech की नई डील से शेयरों में तेजी

मार्केट न्यूज़

₹1,629 करोड़ का सोलर पावर प्रोजेक्ट! ArMee Infotech की नई डील से शेयरों में तेजी

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड November 18, 2026, 10:50 IST

सारांश

MSEDCL के साथ 135 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट का MoU ArMee Infotech के लिए एक अहम कारोबारी घटनाक्रम है। अब निवेशकों की नजर प्रोजेक्ट के अगले राउंड, PPA और वास्तविक एग्जिक्यूशन पर रहेगी।

शेयर सूची

ARMEE
--
शेयर रैली

ग्रीन एनर्जी सेक्टर में ArMee Infotech की एंट्री मजबूत (Photo: Shutterstock)

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में आरमी इंफोटेक लिमिटेड ने एक अहम कदम उठाया है। कंपनी ने महाराष्ट्र में 135 मेगावाट (MW) क्षमता की सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर साइन किए हैं। कंपनी ने आज स्टॉक एक्सचेंजों के जरिए इस जानकारी को पब्लिक किया है। कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सुबह 10:30 बजे के आसपास कंपनी के शेयर करीब 2.5% यानी कि 7-8 रुपये चढ़कर 302 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस समझौते की सबसे खास बात इसकी कुल संभावित ऑर्डर वैल्यू है, जो लगभग ₹1,629.03 करोड़ बताई गई है। इस घोषणा के बाद कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में विस्तार की योजनाओं को लेकर बाजार में दिलचस्पी बढ़ सकती है।

135 MW सोलर प्रोजेक्ट को मिलेगी नई दिशा

कंपनी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को आरमी इंफोटेक लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरमी एमएच वन रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए एग्जिक्यूट किया जाएगा। इसके तहत 135 MW क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने की प्लान है। एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी बताया गया है कि प्रोजेक्ट के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) एग्जिक्यूट किया जाएगा। MSEDCL इस प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर देने वाली संस्था है।

₹1,629 करोड़ की एग्रीगेट ऑर्डर वैल्यू

इस MoU का सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय पहलू इसका कुल ऑर्डर वैल्यू है। प्रोजेक्ट की एग्रिगेट ऑर्डर वैल्यू 16,29,03,15,000 रुपये बताई गई है। हालांकि, निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि MoU और प्रस्तावित प्रोजेक्ट के एग्जिक्यूशन की वास्तविक प्रगति को अलग-अलग समझना जरूरी है।

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में विस्तार का अवसर

भारत में सोलर एनर्जी और क्लीन एनर्जी की मांग लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। ऐसे माहौल में 135 MW की परियोजना आरमी इंफोटेक के लिए रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार में अपनी क्षमताओं का विस्तार करने का मौके दे सकती है।MSEDCL जैसी सरकारी बिजली वितरण कंपनी के साथ समझौता कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपलब्धि है। इससे कंपनी को सोलर एनर्जी प्रोडक्शन और बिजली खरीद समझौते से जुड़े क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

निवेशकों के लिए क्या है खास?

कंपनी ने क्लियर किया है कि प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का ऑर्डर देने वाली संस्था में कोई हित नहीं है। साथ ही, यह लेनदेन रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन की कैटेगरी में नहीं आता। कुल मिलाकर, MSEDCL के साथ 135 MW सोलर पावर प्रोजेक्ट का MoU आरमी इंफोटेक के लिए एक अहम कारोबारी घटनाक्रम है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories