return to news
  1. AMC Stocks: MOSL, HDFC AMC समेत कई शेयरों में शानदार रैली, 3 महीने में 55% तक उछले, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

AMC Stocks: MOSL, HDFC AMC समेत कई शेयरों में शानदार रैली, 3 महीने में 55% तक उछले, क्या है वजह?

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 11, 2025, 14:54 IST

सारांश

AMC Stocks: पिछले तीन महीनों में भारतीय शेयर बाजार में भी लगातार मजबूती देखने को मिली है। Nifty 50 की बात करें तो यह पिछले तीन महीने में 10 फीसदी से अधिक भाग चुका है। यह तेजी जियो-पॉलिटिकल टेंशन, टैरिफ वॉर और आर्थिक मंदी जैसी कई चुनौतियों के बीच देखी गई।

शेयर सूची

AMC Stocks

AMC Stocks: जून 2025 में SIP निवेश बढ़कर ₹27300 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

AMC Stocks: एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) के शेयरों ने पिछले कुछ महीनों में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। शेयर बाजार में तेजी और बढ़ते SIP निवेश के बीच इन शेयरों के लिए सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOSL), HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी, निप्पॉन लाइफ इंडिया, UTI AMC और आदित्य बिड़ला सन लाइफ कुछ ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने पिछले तीन महीने में करीब 55 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

शेयर बाजार में उछाल

बता दें कि पिछले तीन महीनों में भारतीय शेयर बाजार में भी लगातार मजबूती देखने को मिली है। Nifty 50 की बात करें तो यह पिछले तीन महीने में 10 फीसदी से अधिक भाग चुका है। यह तेजी जियो-पॉलिटिकल टेंशन, टैरिफ वॉर और आर्थिक मंदी जैसी कई चुनौतियों के बीच देखी गई।

SIP निवेश में तगड़ा उछाल

जून 2025 में SIP निवेश बढ़कर ₹27300 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान बंद होने वाले SIP की संख्या नए शुरू किए गए SIP से लगातार दूसरे महीने काफी कम रही। जून में 48 लाख SIP बंद हो गए, जबकि रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़कर 62 लाख पर पहुंच गई। इससे संकेत मिलता है कि सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। बता दें कि इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश जून में 24 फीसदी बढ़कर 23,587 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसके अलावा, केंद्रीय बजट 2025-26 में सरकार द्वारा घोषित टैक्स कटौती और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती ने भी मार्केट में निवेश को बढ़ावा दिया। निवेशकों की बचत बढ़ने के चलते शेयर बाजार में निवेश बढ़ा है।

AMC की आय को लेकर ये है अनुमान

Mint की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने वित्त वर्ष 2025-28 के लिए AMC की कमाई के अनुमान 4-9% तक बढ़ा दिए हैं। इसका मुख्य कारण बाजार में तेजी (MTM यानी मार्क टू मार्केट) के अनुमान को पहले के मुकाबले ज्यादा रखना है (10-12% बनाम पहले 5%)।

ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक ब्रॉडर मार्केट लगभग 10% ऊपर है। वे FY2027-28E तक एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में ~15% सालाना बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहे हैं, जिसमें 10% ग्रोथ मार्केट की तेजी से मिलेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख