return to news
  1. ACME Solar Holdings IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला: यहां चेक करें डीटेल्स

मार्केट न्यूज़

ACME Solar Holdings IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला: यहां चेक करें डीटेल्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 08, 2024, 18:41 IST

सारांश

ACME Solar Holdings IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। IPO में ₹2,395 के फ्रेश शेयर्स और ₹505 के ऑफर-फॉर-सेल है। इससे आए कैपिटल का इस्तेमाल पुराने बकाये चुकाने और सामान्य जरूरतों के लिए किया जाएगा।

ACME Solar collected ₹1,300.5 crore from anchor investors on Tuesday.

ACME Solar collected ₹1,300.5 crore from anchor investors on Tuesday.

अक्षय ऊर्जा के इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हुई कंपनी ACME Solar Holdings का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। बुधवार 6 नवंबर को खुलकर यह 8 नवंबर तक चलेगा। इसका प्राइस रेंज ₹275- ₹289/ शेयर रखा गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IPO में ₹2,395 के फ्रेश शेयर्स और ₹505 के ऑफर-फॉर-सेल है। इससे आए कैपिटल का इस्तेमाल पुराने बकाये चुकाने और सामान्य जरूरतों के लिए किया जाएगा।

इससे पहले ACME ने ₹1,300.5 Cr ऐंकर इन्वेस्टर्स से जुटा लिए थे। इनमें गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टैनले, नोमुरा, अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी वगैरह शामिल रहे। ऐंकर राउंड में HDFC म्यूचुअल फंड, टाटा MF, ICICI प्रूडेंशल ने भी हिस्सा लिया था।

क्या है लॉट साइज?

इन्वेस्टर्स के लिए ₹14,025 के 51 शेयर्स का एक लॉट तय किया गया है। कंपनी ने Qualified Institutional Buyers (QIBs) के लिए 75%, गैर- संस्थागत निवेशकों के लिए 15% और खुदरा निवेशकों के लिए 10% इशू साइज रिजर्व किया है।

कब- क्या होगा?

बुधवार 6 नवंबर से 8 नवंबर तक चलने वाले IPO का फाइनल अलॉटमेंट 11 नवंबर को होगा और उसी दिन रीफंड भी मिल जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर को डीमैट ट्रांसफर और अगले दिन 13 नवंबर को BSE- NSE पर लिस्टिंग हो जाएगी।

ACME Solar Holdings अक्षय ऊर्जा से जुड़े प्रॉजेक्ट्स की डिजाइन से लेकर निर्माण और ऑपरेशन तक के काम करती है। इससे पैदा होने वाली बिजली को बेचकर कंपनी की कमाई होती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख