return to news
  1. धनतेरस पर शॉपिंग की तैयारी? जानें, क्या खरीदना होगा शुभ

बिजनेस न्यूज़

धनतेरस पर शॉपिंग की तैयारी? जानें, क्या खरीदना होगा शुभ

Upstox

2 min read | अपडेटेड October 29, 2024, 16:43 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ हो जाती है। इस दिन नई चीजें खरीदी जाती हैं और धन की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया जाता है। शॉपिंग करते वक्त यह ध्यान रखना जरूरी है कि क्या लेना चाहिए और क्या नहीं।

धनतेरस पर क्या खरीदना होगा शुभ, किससे रखें दूरी

धनतेरस पर क्या खरीदना होगा शुभ, किससे रखें दूरी

दिवाली की शुरुआत धनतेरस के साथ हो चुकी है। धनत्रयोदशी के नाम से भी मनाए जाने वाले इस त्योहार पर सोने- चांदी की खरीदी को शुभ माना जाता है। बाजार के लिए इस वक्त बेहतरीन समय होता है लेकिन इस दिन क्या खरीदना फायदेमंद हो सकता है, यह समझना जरूरी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

धनतेरस के दिन अच्छे स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरि की पूजा होता है। साथ ही धन- संपन्नता के लिए कुबेर देवता और देवी लक्ष्मी को पूजा जाता है। सोने- चांदी के साथ गाड़ियों, बर्तन, संपत्ति, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी खरीदे जाते हैं।

इस धनतेरस सोना- चांदी खरीदना शुभ रहेगा। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार सोने- चांदी के जेवर या सिक्के जैसी चीजें खरीदने से परिवार में संपन्नता आती है। इनके अलावा तांबे या पीतल के भी बर्तन खरीदे जा सकते हैं।

इस वक्त इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे फोन, लैपटॉप, वॉशिंग मशीन समेत दूसरे घरेलू उपकरणों पर अच्छे ऑफर मिल जाते हैं। ज्यादा बड़ा बजट हो तो नई गाड़ी लेना भी इस वक्त फायदेमंद हो सकता है।

अगर और किसी चीज की जरूरत न हो या बजट कम हो तो कपड़े लेकर भी त्योहार पूरा किया जा सकता है। इन सभी चीजों को खरीदने से आने वाले समय में घर में लक्ष्मी जी को आकर्षित किया जाता है।

सबसे खास चीज होती है झाड़ू। माना जाता है कि नई झाड़ू से सफाई करने से घर के अंदर की सारी मुसीबतों, रुकावटों को बाहर किया जा सकता है। अच्छी शुरुआत के लिए साफ- सुथरे घर को तैयार किया जाता है।

यह भी जानना जरूरी है कि क्या चीजें धनतेरस पर लेना शुभ नहीं माना जाता है।

कांच की चीजें इस दिन नहीं लेनी चाहिए क्योंकि दरार पड़ने का खतरा रहता है और यह अशुभ माना जाता है। तेल और घी से भी दूरी रखनी चाहिए। कोई नुकीली चीज जैसे चाकू, कैंची नहीं लेनी चाहिए क्योंकि ये भी नुकसान के प्रतीक होते हैं।

वहीं, काली चीजें, जूते, नकली जूलरी भी इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए। यूं तो यह लेन- देन का त्योहार है लेकिन कहते हैं कि इस दिन कर्ज न लेना चाहिए और न किसी को देना चाहिए।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख