return to news
  1. Halwa Ceremony: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 के पहले बनाएंगी हलवा, क्यों है यह रिवाज?

बिजनेस न्यूज़

Halwa Ceremony: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 के पहले बनाएंगी हलवा, क्यों है यह रिवाज?

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 24, 2025, 15:58 IST

सारांश

Budget 2025: भारत में यह परंपरा रही है कि किसी अच्छे काम की शुरुआत मीठा खाके करते हैं। हालांकि, यह सिर्फ सांकेतिक नहीं होता है।

हर साल बजट के पहले वित्त मंत्री बनाते हैं हलवा। (तस्वीर: PIB)

हर साल बजट के पहले वित्त मंत्री बनाते हैं हलवा। (तस्वीर: PIB)

हर साल बजट के पहले एक खास रस्म की जाती है। केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक में की जाती है हलवा सेरेमनी। इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्रालय के उच्चाधिकारी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री हलवा बनाएंगी और इसको स्टाफ के बीच बांटा जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

हलवा सेरेमनी के साथ ही बजट के छपने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। भारत में यह परंपरा रही है कि किसी अच्छे काम की शुरुआत मीठा खाके करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से इस काम में सफलता हासिल होती है। बजट के पहले भी ऐसा किया जाता है।

क्यों होती है हलवा सेरेमनी?

यह इसलिए खास है क्योंकि यह एक तरह से संकेत है महीनों तक की गई मेहनत का। हालांकि, यह सिर्फ सांकेतिक नहीं होता है। दरअसल, बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों को इस दिन के बाद से लेकर बजट पेश किए जाने तक अपने दफ्तरों में ही बंद रहना होता है।

यहां तक कि उनकी हर एक फोन कॉल पर भी नजर रखी जाती है। सीसीटीवी से उनकी निगरानी होती है और इंटेलिजेंस ब्यूरो किसी भी तरह के लीक को रोकने की कवायद में जुट जाता है। इन अधिकारियों को नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में रोका जाता है और वे अपने परिवार से भी कॉन्टैक्ट नहीं कर सकते हैं।

पहले ज्यादा लंबे वक्त तक होना पड़ता था कैद

पहले नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में प्रिंटिंग प्रेस होता था जहां बजट की छपाई 1980 से 2020 तक की जाती थी। बजट के डिजिटल होने के बाद इसके छपने की जरूरत कम हो गई और ज्यादातर ऐप मोबाइल और वेबसाइट के जरिए ही होने लगा। इससे एक बड़ा अंतर यह भी आया कि पहले जहां करीब दो हफ्ते तक अधिकारियों को बंद रहना पड़ता था, वहीं अब सिर्फ 8-10 दिन ही रहना पड़ता है।

1 फरवरी को शेयर बाजार खुले रहेगा

यूं तो शेयर बाजार शनिवार को बंद रहता है लेकिन 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। इसलिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने फैसला किया है कि 1 फरवरी को बाजार में कारोबार आम दिनों की तरह ही चलेगा।

यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि बजट में होने वाली घोषणाओं के प्रति निवेशकों की प्रतिक्रिया को रियल टाइम में देखा जा सके। कई ऐसे सेक्टर हैं जो बजट में अपने लिए फायदेमंद योजनाओं की आस लगाए हैं। ऐसे में उनके लिए किए गए बड़े ऐलान निवेशकों के लिए आकर्षक हो सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख