return to news
  1. US India Tariff Rate: अमेरिका के भारत पर टैरिफ की दर को वाइट हाउस ने 27% से घटाकर 26% किया

बिजनेस न्यूज़

US India Tariff Rate: अमेरिका के भारत पर टैरिफ की दर को वाइट हाउस ने 27% से घटाकर 26% किया

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 04, 2025, 14:56 IST

सारांश

US India Tariff Rate: अमेरिका ने भारत पर लगाए जाने वाले आयात शुल्क को 27% से घटाकर 26% पर फिक्स कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका पर 52% टैरिफ लगाता है और उनका मानना है कि इन शुल्कों से अमेरिका में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार घाटे में कमी आएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के फौरन बाद लागू हो गए टैरिफ। (तस्वीर: Shutterstock)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के फौरन बाद लागू हो गए टैरिफ। (तस्वीर: Shutterstock)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार 2 अप्रैल को तमाम देशों के साथ-साथ भारत पर भी टैरिफ जड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर जल्द ही कन्फ्यूजन फैलने लगी कि इसकी दर 26% है या 27%।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अब ट्रंप के आधिकारिक आवास और कार्यालय ‘वाइट हाउस’ के डॉक्युमेंट में भारत पर लगाए जाने वाले आयात शुल्क को 27% से घटाकर 26% पर फिक्स कर दिया है।

भारत पर लगाए गए ये शुल्क 9 अप्रैल से लागू होंगे। ट्रंप ने बुधवार को विभिन्न देशों के खिलाफ जवाबी शुल्क की घोषणा करते हुए एक चार्ट दिखाया था जिसमें भारत, चीन, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे देशों पर लगाई जाने वालीं नई शुल्क दरों का उल्लेख था।

चार्ट के अनुसार, भारत ‘मुद्रा हेरफेर और व्यापार बाधाओं’ सहित 52 प्रतिशत शुल्क लेता है और अमेरिका अब भारत से 26% का रियायती जवाबी शुल्क वसूलेगा।

हालांकि, वाइट हाउस के दस्तावेजों में भारत पर 27% शुल्क लगाए जाने का जिक्र था लेकिन नवीनतम अद्यतन दस्तावेज में इसे घटाकर 26% कर दिया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि शुल्क के 1% कम होने का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अमेरिका का मानना है कि इन शुल्कों से अमेरिका में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार घाटे में कमी आएगी। अमेरिका को कुछ देशों, खासकर चीन के साथ भारी व्यापार असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है। भारत के साथ अमेरिका का 2023-24 में 35.31 अरब अमरेकी डॉलर का व्यापार घाटा था।

निर्यातक संगठनों के महासंघ फियो का कहना है कि भारत पर लगाया गया अमेरिकी शुल्क घरेलू निर्यातकों के लिए चुनौती है, लेकिन भारत की स्थिति अपने प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में तुलनात्मक रूप से बेहतर है।

भारत पहले से ही अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा है। दोनों देश इस साल सितंबर-अक्टूबर तक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

वहीं, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में तेजी से गिरावट देखी गई है। अपडेटेड आंकड़ों के हिसाब से एलन मस्क को 11 बिलियम अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है और उनकी नेटवर्थ 322 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर आ गई है।

जेफ बेजोस को 15.9 बिलियम अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ है और उनकी नेटवर्थ 201 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर आ गई है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख