return to news
  1. US-Iran सीजफायर की डेडलाइन करीब, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान को नया ‘ऑफर’ देने का जिक्र

बिजनेस न्यूज़

US-Iran सीजफायर की डेडलाइन करीब, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान को नया ‘ऑफर’ देने का जिक्र

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 21, 2026, 11:57 IST

सारांश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट, ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के साथ नया समझौता पहले के संयुक्त व्यापक कार्य योजना (Joint Comprehensive Plan of Action, JCPA) या ईरान परमाणु समझौते से कहीं बेहतर होगा।

ईरान और अमेरिका

ईरान को नया ऑफर देने का किया डोनाल्ड ट्रंप ने जिक्र।

US-Iran Talks: ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता के दूसरे दौर का नतीजा अधर में लटका हुआ है, ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह तेहरान को एक बेहतर ऑफर दे रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच एक दौर की शांति वार्ता हो चुकी है, जिसमें 10 दिन के सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी। अब सीजफायर डेडलाइन पूरी होने वाली है और दुनिया भर की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच क्या डील होती है? ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट, ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान के साथ नया समझौता पहले के संयुक्त व्यापक कार्य योजना (Joint Comprehensive Plan of Action, JCPA) या ईरान परमाणु समझौते से कहीं बेहतर होगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

2015 में ईरान और सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों, जर्मनी और यूरोपीय संघ के बीच जेसीपीए (JCPA) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसका उद्देश्य तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना और बदले में कुछ प्रतिबंधों को हटाना था। ट्रंप ने 2016 के चुनाव प्रचार के दौरान इसकी निंदा की थी और चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि अमेरिका इससे अलग हो जाएगा, जो उसने 2018 में किया। ट्रंप ने कहा है कि उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ वार्ता के दूसरे दौर में हिस्सा लेंगे।

ईरान ने अभी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने 20 अप्रैल को अपनी वीकली ब्रीफिंग में कहा कि उन्होंने अभी तक वार्ता के अगले दौर के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने वीकेंड में अमेरिका द्वारा एक ईरानी जहाज को जब्त किए जाने का हवाला देते हुए तेहरान की भागीदारी को स्थगित करने का कारण बताया और इसे आक्रामकता की हरकत करार दी। ईरान और अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आमने-सामने हैं। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी कर रखी है, जबकि ईरान लगभग दो सप्ताह पहले हुए युद्धविराम समझौते के दौरान स्ट्रेट को खुला रखने की अपनी प्रतिबद्धता से मुकर गया है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख