return to news
  1. US-Iran Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का ऐलान, दोनों देशों के बीच क्या हो गई डील?

बिजनेस न्यूज़

US-Iran Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने किया ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का ऐलान, दोनों देशों के बीच क्या हो गई डील?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 12, 2026, 07:50 IST

सारांश

US-Iran Peace Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ उनकी डील हो गई है और उन्होंने युद्ध के खत्म होने का ऐलान किया है। दोनों देशों के बीच क्या डील हुई है, यह अभी तक पब्लिक नहीं किया गया है।

अमेरिका-ईरान

अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म करने का ऐलान किया है। (Photo: Shutterstock)

US-Iran PEACE DEAL: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर युद्ध जैसे पूरा हालात बन चुके थे और 11 जून तक डोनाल्ड ट्रंप ईरान को पूरी तरह से ध्वस्त करने की बात कह रहे थे, लेकिन 12 जून की सुबह (भारतीय समय के मुताबिक) अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का ऐलान कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ ग्रेट डील पर सहमति बन गई है और यूरोप में इस डील पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ट्रंप ने अपने ओवल ऑफिस से मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने ईरान के साथ युद्ध पर ग्रेट सेटलमेंट कर लिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ट्रंप ने कहा, 'हमने अभी-अभी ईरान के साथ युद्ध को लेकर एक शानदार समझौता किया है।' दोनों पक्ष, 'डॉक्यूमेंट्स को अंतिम रूप देने के बाद - जो अगले कुछ दिनों में हो जाना चाहिए - शायद यूरोप में इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। यह एक बहुत अच्छी बात है।' ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने व्यक्तिगत रूप से इस समझौते को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान इसलिए सहमत हुआ क्योंकि उसे 'भारी नुकसान' उठाना पड़ा।

ट्रंप ने कहा कि इस समझौते के तहत ईरान कभी भी परमाणु हथियार न रखने और न खरीदने पर सहमत होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) - जो तेल की आवाजाही के लिए एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है और जिसके बारे में ईरान का दावा है कि उसने उसे बंद कर दिया है, समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद फिर से खुल जाएगा। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस तरह के किसी भी समझौते होने की बात से इनकार किया है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख