return to news
  1. एंटरप्रेन्योर बनने की है ख्वाहिश, तो सरकार ने दिया यह खास तोहफा, नवाचार मंत्र की लास्ट डेट बढ़ाई

बिजनेस न्यूज़

एंटरप्रेन्योर बनने की है ख्वाहिश, तो सरकार ने दिया यह खास तोहफा, नवाचार मंत्र की लास्ट डेट बढ़ाई

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 06, 2026, 13:30 IST

सारांश

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाना इस बात को दिखाता है कि मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि योग्य अन्वेषकों को प्रोग्राम में हिस्सा लेने और इसके व्यापक सपोर्ट इकोसिस्टम का फायदा उठाने के लिए पर्याप्त समय मिले।

एंटरप्रेन्योर

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाई (Photo: Shutterstock)

देश भर के इनोवेटर्स के जबरदस्त इंटरेस्ट को देखते हुए, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE) ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय इनोवेशन प्लेटफॉर्म 'नवाचार मंत्र' के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। इससे और भी एंटरप्रेनॉर्स को अपने बेहतरीन आइडियाज को सफल बिजनेस में बदलने का मौका मिलेगा। नवाचार मंत्र के आधिकारिक पोर्टल पर अब तक हजारों एंटरप्रेनॉर्स और एनोवेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उम्मीद है कि रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाए जाने से और अधिक रजिस्ट्रेशन होंगे और देश भर से कई और नए और इनोवेटिव आइडिया सामने आएंगे। मंत्रालय में शुरू किए गए नवाचार मंत्र का एग्जिक्यूशन राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (National Institute for Entrepreneurship and Small Business Development, NIESBUD) द्वारा किया जा रहा है जिसमें आईआईटी दिल्ली का फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी) नॉलेज पार्टनर के तौर पर काम कर रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस पहल का उद्देश्य बेहतर संभावनाओं वाले बिजनेस आइडिया की पहचान करना, उन्हें आगे बढ़ाना और उन्हें तेजी से डेवलप करना है। इसके लिए व्यवस्थित मेंटरशिप, विशेषज्ञों की सलाह, उद्योग जगत से जुड़ाव और मार्केट तक पहुंच जैसे साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इनोवेशन-बेस्ड एंटरप्रेनॉरशिप के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म के तौर पर डिजाइन किया गया नवाचार मंत्र (Navachar Mantra) प्रतिभागियों को एक्सपर्ट्स से मार्गदर्शन, इनक्यूबेशन सपोर्ट, इंडस्ट्री पार्टनरशिप, निवेशकों से जुड़ने का मौके और संस्थागत मदद देता है। इस पहल का उद्देश्य अन्वेषकों को उनके आइडिया को बेहतर बनाने, उन्हें परखने और उन्हें मार्केट की क्षमता वाले टिकाऊ उद्यमों में बदलने में मदद करना है। साथ ही पूरे देश में एंटरप्रेनॉरशिप के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करना है। इनोवेशन और एंटरप्राइज के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से शुरू किया गया नवाचार मंत्र, सरकार के उस विजन के अनुरूप है जिसका उद्देश्य इनोवेशन-बेस्ड डेवलपमेंट को बढ़ावा देना, नौकरी पैदा करने वालों को तैयार करना और भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना है।

यह पहल छात्रों, स्टार्टअप्स, पेशेवरों और जमीनी स्तर के इनोवेटरों, जिनमें टियर-II, टियर-III और ग्रामीण भारत के लोग भी शामिल हैं, की भागीदारी को बढ़ावा देकर देश के हर कोने से उद्यमिता की क्षमता को सामने लाने का कोशिश करती है। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ाना इस बात को दिखाता है कि मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि योग्य अन्वेषकों को प्रोग्राम में हिस्सा लेने और इसके व्यापक सपोर्ट इकोसिस्टम का फायदा उठाने के लिए पर्याप्त समय मिले। यह एमएसडीई के उन कोशिशों को भी मजबूती देता है, जिनका उद्देश्य इनोवेशन और एंटरप्रेनॉरशिप को अधिक समावेशी, सुगम और भारत की विविध प्रतिभाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला बनाना है। मंत्रालय ने देश भर के छात्रों, स्टार्टअप्स, पेशेवरों, ज़मीनी स्तर के अन्वेषकों और उद्यमी बनने के अकांक्षी लोगों को प्रोत्साहित किया है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपने आइडियाज को असरदार उद्यमों में बदलने की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख