return to news
  1. Toyota के लिए भारत में पहली इलेक्ट्रिक SUV बनाएगा Suzuki, साल 2025 में होगा ग्लोबल लॉन्च

बिजनेस न्यूज़

Toyota के लिए भारत में पहली इलेक्ट्रिक SUV बनाएगा Suzuki, साल 2025 में होगा ग्लोबल लॉन्च

Upstox

1 min read | अपडेटेड October 30, 2024, 16:55 IST

सारांश

Suzuki ने ऐलान किया है कि भारत में वह अपना पहला बैटरी- इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Toyota के लिए तैयार करेगी। इसका उत्पादन साल 2025 से शुरू होगा। बैटरी- इलेक्ट्रिक SUV का उत्पादन सुजूकी मोटर गुजरात में होगा। इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

सुजूकी और टोयोटा के बीच अलायंस

सुजूकी और टोयोटा के बीच अलायंस

Suzuki ने ऐलान किया है कि भारत में वह अपना पहला बैटरी- इलेक्ट्रिक SUV मॉडल Toyota के लिए तैयार करेगी। इसका उत्पादन साल 2025 से शुरू होगा। बैटरी- इलेक्ट्रिक SUV का उत्पादन सुजूकी मोटर गुजरात में होगा। इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बैटरी- इलेक्ट्रिक मॉडल वाली गाड़ी में चार-वील ड्राइव सिस्टम है। इससे ऑफ- रोड क्षमताएं बढ़ जाती हैं। केबिन में भी ज्यादा जगह होती है और क्रूजिंग रेंज भी होती है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

इस कदम के साथ ही सुजूकी और टोयोटा दोनों कार्बन न्यूट्रैलिटी को प्रमोट कर रहे हैं, खासकर SUV बाजार में। पहली बार दोनों कंपनियां बैटरी- इलेक्ट्रिक वीइकल के लिए साथ आई हैं।

पहली बार सुजकी और टोयोटा ने अपनी पार्टनशिप की नींव साल 2016 में Osamu Suzuki और Akio Toyoda की लीडरशिप में रखी थी। इस जोड़ी ने इसके बाद जापान, भारत, यूरोप, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में गाड़ियों का उत्पादन और सप्लाई की। खासकर इलेक्ट्रिफाइड वीइकल।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख