return to news
  1. OYO के मालिक रितेश को कैसे महाकुंभ से मिला था परफेक्ट बिजनेस आइडिया, सुनाया पूरा किस्सा

बिजनेस न्यूज़

OYO के मालिक रितेश को कैसे महाकुंभ से मिला था परफेक्ट बिजनेस आइडिया, सुनाया पूरा किस्सा

Upstox

2 min read | अपडेटेड February 26, 2025, 16:52 IST

सारांश

OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल महाकुंभ में जब डुबकी लगाने पहुंचे, तो इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे महाकुंभ के दौरान ही उन्हें एक बिजनेस आइडिया आया था, जिसने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी।

महाकुंभ

महाकुंभ से आया था OYO का आइडिया!

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान डुबकी लगाने के लिए देश और दुनिया से करोड़ों लोग पहुंचे, जिसमें कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं। बिजनेस वर्ल्ड से भी काफी लोग स्नान करने प्रयागराज पहुंचे और इसमें OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल भी शामिल हैं। महाकुंभ के दौरान अपने बेटे के साथ प्रयागराज गए रितेश ने बताया कि किस तरह से महाकुंभ के दौरान ही उनको एक जबर्दस्त बिजनेस आइडिया आया था, जिससे उनकी जिंदगी ही बदल गई। सोशल मीडिया पर रितेश ने एक वीडियो शेयर किया और इस वीडियो में उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

महाकुंभ यात्रा पर गए रितेश ने इस वीडियो में कहा, 'आज मैं और आरी दोनों मिलकर महाकुंभ मेला प्रयागराज आए हुए हैं। 2025 का जो यह महाकुंभ मेला है, दुनिया का ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, जिसे ना तोड़ रहा हो। 60 करोड़ से ज्यादा यानी कि 600 मिलियन से ज्यादा लोग यहां पर डुबकी लगाने आ चुके हैं। और मुझे लगता है कि अगले एक सप्ताह में इससे और ज्यादा लोग यहां आएंगे।'

रितेश ने आगे कहा, 'मेरे लिए महाकुंभ मेला हमेशा ही एक बहुत ही पर्सनल एक्सपीरियंस है। क्योंकि अर्ली 2000 में एक और महाकुंभ मेला हुआ था और मिडिल क्लास फैमिली के लिए छुट्टी का मतलब ही कुंभ मेला होता है। मैं भी उसी 60 करोड़ लोगों का हिस्सा हूं। तो उस समय जब मुझे यहां आने का मौका मिला था, तो हम किसी रिश्तेदार के यहां ठहरे थे, ना वो हमें जानते थे और ना हम उन्हें जानते थे। मैं शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने हमें अपने यहां ठहराया था। लेकिन तब मन में आया था कि अगर इंडिपेंडेंट होते, होटल में एक कमरा लेते तो बहुत अच्छा रहता, और तब से मेरे दिमाग में आ गया था कि शायद जिंदगी में किसी होटल बिजनेस में काम करूंगा।'

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख