return to news
  1. RBI MPC Meet: गवर्नर शक्तिकांत दास आज सुनाएंगे रेपो रेट पर फैसला

बिजनेस न्यूज़

RBI MPC Meet: गवर्नर शक्तिकांत दास आज सुनाएंगे रेपो रेट पर फैसला

Upstox

1 min read | अपडेटेड December 06, 2024, 10:22 IST

सारांश

RBI MPC Meeting Live Updates: भारतीय रिजर्व बैंक की Monetary Policy Committee की बैठक के बाद Repo Rate को लेकर क्या फैसला हुआ है, इसका ऐलान Governor Shaktikant Das करेंगे।

शक्तिकांत दास के कार्यकाल में आखिरी बैठक

शक्तिकांत दास के कार्यकाल में आखिरी बैठक

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार सुबह 10 बजे Monetary Policy Statement सुनाएंगे। मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में रेपो रेट को लेकर क्या फैसला किया गया, इस कॉन्फ्रेंस में बताया जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

6 सदस्यों की कमिटी की दो महीने में एक बार होने वाली बैठक बुधवार से शुरू हुई थी। कमिटी की अध्यक्षता गवर्नर दास करते हैं। उनके अलावा पैनल में नागेश कुमार, सौगत भट्टाचार्य, राम सिंह, राजीव रंजन, माइक देबब्रत पात्रा शामिल हैं।

तीन दिन तक चली बैठक के बाद रेपो रेट पर क्या फैसला किया गया है इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि महंगाई दर के बढ़ने और GDP ग्रोथ की धीमी रफ्तार के चलते बैठक में अहम फैसले लिए गए होंगे।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिजर्व बैंक शॉर्ट टर्म लेंडिंग रेट (Repo) को बदलेगा नहीं। इकॉनमिक ट्रेंड्स को देखते हुए कैश रिजर्व रेशियो (CRR) को बदल सकता है।

यह बैठक शक्तिकांत दास के मौजूदा कार्यकाल की आखिरी बैठक है। उनका कार्यकाल 10 दिसंबर को पूरा हो रहा है। रेपो रेट या शॉर्ट टर्म लेंडिंग रेट आखिरी बार फरवरी 2023 में बढ़ाकर 6.5% कर दिया गया था। इसके बाद से इसे बदला नहीं गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख