बिजनेस न्यूज़

3 min read | अपडेटेड June 05, 2026, 08:53 IST
सारांश
भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘लेकिन हम उनसे ट्रेड डील करेंगे। क्योंकि मैं आपके प्रधानमंत्री को बहुत पसंद करता हूं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम जल्द ही ट्रेड डील करेंगे।’

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? (Photo: Shutterstock)
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement, BTA) का ऐलान आने वाले कुछ सप्ताह में हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है और साथ ही भारत के साथ व्यापारिक साझेदारी को लेकर भी कुछ अहम बातें कही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने सालों अमेरिका का फायदा उठाया है, लेकिन उसमें उनकी गलती नहीं बल्कि इसके लिए वह खुद अमेरिका को दोषी मानते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘भारत ने सालों हमारा फायदा उठाया है और उसमें उनकी गलती नहीं है, बल्कि यह हमारी गलती रही है। उन्होंने हम पर खूब टैरिफ लगाया और बदले में उन्होंने कुछ पे नहीं किया। लेकिन यह सब मेरे सत्ता में आने से पहले हुआ। उन्होंने हम पर खूब टैरिफ लगाया, लेकिन बदले में उन पर ज्यादा टैरिफ नहीं लगाया गया। लेकिन अब चीजें पहले से एकदम उलट हैं। मैंने भारत से काफी पैसा बनाया है।’ भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘लेकिन हम उनसे ट्रेड डील करेंगे। क्योंकि मैं आपके प्रधानमंत्री को बहुत पसंद करता हूं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम जल्द ही ट्रेड डील करेंगे।’
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। 1 से 4 जून के बीच भी भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड वार्ता चली। जिसके बाद कहा जा रहा है कि ज्यादातर मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। इस बातचीत में अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व उसके चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच ने किया जबकि भारतीय पक्ष की अगुवाई वाणिज्य विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी और नेगोशिएटर दर्पण जैन ने की। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश पहले चरण के द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement, BTA) की रूपरेखा को अंतिम रूप दे चुके हैं और अब अंतरिम व्यापार समझौते और व्यापक बीटीए की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इससे पहले कहा था कि पहले चरण के समझौते के ज्यादातर पॉइंट्स पर सहमति बन चुकी है और अब कुछ 'छोटे मुद्दों' पर ही चर्चा चल रही है।
भारत और अमेरिका ने 7 फरवरी को एक जॉइंट स्टेटमेंट में इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट का फ्रेमवर्क तय करने की घोषणा की थी। इसमें अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने पर सहमति जताई थी और रूसी तेल खरीद से जुड़े 25% टैरिफ को भी हटा दिया था। बाकी टैरिफ को भी घटाकर 18% करने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, 20 फरवरी को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए व्यापक जवाबी सीमा शुल्कों को खारिज कर दिया। इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने 24 फरवरी से 150 दिन के लिए सभी देशों पर 10% का समान टैरिफ लागू करने की घोषणा की थी। प्रस्तावित ढांचे के तहत भारत ने अमेरिकी इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स पर टैरिफ खत्म या कम करने के साथ कई एग्रिकल्चरल और फूड प्रोडक्ट्स पर रियायत देने का भी प्रस्ताव रखा है। इनमें पशु आहार का लाल ज्वार, मेवे, ताजा और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन तेल, वाइन और अन्य प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
How To Use Open Interest For Intraday Trading: Complete Guide
What Is Stop Loss In Trading? Meaning, Types, & How To Use It
What Is ICRA? Why Its Credit Ratings Matter To Investors
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs