return to news
  1. PM मोदी को आया ‘दोस्त’ ट्रंप का फोन, पश्चिम एशिया की स्थिति और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर हुई क्या बातें?

बिजनेस न्यूज़

PM मोदी को आया ‘दोस्त’ ट्रंप का फोन, पश्चिम एशिया की स्थिति और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर हुई क्या बातें?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड April 15, 2026, 07:46 IST

सारांश

आपको बता दें के होर्मुज स्ट्रेट को ईरान ने युद्ध के दौरान बंद कर दिया था। ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम के बाद होर्मुज स्ट्रेट को खोला गया, लेकिन अभी भी इसको लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है।

डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी

पश्चिम एशिया स्थिति को लेकर ट्रंप और मोदी के बीच हुई बातचीत

ईरान-अमेरिका युद्धविराम को लेकर क्या स्थिति चल रही है और क्या इन दोनों देशों के बीच बातचीत किसी नतीजे पर पहुंचने वाली है? इन सवालों के जवाब कुछ दिनों में मिल जाएंगे। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता वार्ता का एक राउंड हो चुका है और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही दूसरे दौर की वार्ता होने वाली है। अमेरिका इस बात पर अड़ा हुआ है कि वह ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देगा, वहीं ईरान इस बात पर सहमत होने को तैयार नहीं हो रहा है। इस एक मुद्दे पर दोनों देशों के बीच सुलह की सुई अटकी हुई है। अब देखना यह है कि क्या आने वाले समय में दोनों देश इस मुद्दे पर कोई बीच का रास्ता निकाल पाते हैं या फिर इसको लेकर वार्ता अभी लंबी खिंच सकती है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की और इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

PM मोदी को ट्रंप ने किया फोन

मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘मुझे मेरे दोस्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया, हमने अलग-अलग सेक्टरों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई अहम प्रोग्रेस की समीक्षा की। हम सभी सेक्टरों में अपनी ग्लोबल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर बल दिया।’ आपको बता दें के होर्मुज स्ट्रेट को ईरान ने युद्ध के दौरान बंद कर दिया था। ईरान-अमेरिका के बीच युद्धविराम के बाद होर्मुज स्ट्रेट को खोला गया, लेकिन अभी भी इसको लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है।

क्या है IMF की रिपोर्ट में?

वहीं अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर नाकाबंदी की बात कह रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि ईरान युद्ध ने इस साल दुनिया की आर्थिक गति को धीमा कर दिया है, जिससे 2025 की तुलना में वृद्धि दर में गिरावट आने की आशंका है। आईएमएफ ने वैश्विक वृद्धि के अपने अनुमान को घटाकर 2026 के लिए 3.1% कर दिया है, जबकि जनवरी में इसके 3.3% रहने की संभावना जतायी गई थी। यह 2025 में अनुमानित 3.4% वृद्धि से धीमी होगी। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों, ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने और पड़ोसी देशों में तेल रिफाइनरियों और अन्य ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर जवाबी हमलों के कारण दुनिया भर में तेल एवं गैस की कीमतों में तेजी आई है।

इसके परिणामस्वरूप, आईएमएफ ने इस वर्ष वैश्विक मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को बढ़ाकर 4.4% कर दिया है, जबकि जनवरी में इसके 3.8% रहने का अनुमान लगाया गया था। वहीं 2025 के लिए यह 4.1 प्रतिशत था। युद्ध से पहले तक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संरक्षणवादी नीतियों के बावजूद विश्व अर्थव्यवस्था ने आश्चर्यजनक रूप से मजबूती दिखाई थी। इन नीतियों ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और कभी आयात के लिए लगभग पूरी तरह से खुला बाजार रहे अमेरिका के चारों ओर आयात कर की दीवार खड़ी कर दी थी।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख