return to news
  1. भारत में 2025 में 7% से होगा हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा, एयर इंडिया, इंडिगो निकलेंगे आगे: रिपोर्ट

बिजनेस न्यूज़

भारत में 2025 में 7% से होगा हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा, एयर इंडिया, इंडिगो निकलेंगे आगे: रिपोर्ट

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 21, 2025, 14:45 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Air Traffic India: एक एविएशन कंसल्टेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में भारत में हवाई यात्रियों की संख्या में सधी हुई रफ्तार से इजाफा होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में एयर ट्रैवल कोविड-19 के पहले के स्तर पर पहुंच चुका है। सरकारी योजनाओं और निजी एयरलाइंस के आधार पर देश में हवाई यात्रा तेजी से बढ़ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो और एयर इंडिया अलग-अलग सेग्मेंट्स में प्रमुख कंपनियां बनकर उभरेंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक इंडिगो और एयर इंडिया अलग-अलग सेग्मेंट्स में प्रमुख कंपनियां बनकर उभरेंगी।

भारत में हवाई यात्रियों की संख्या 2025 में 7% के सधे हुए इजाफे से बढ़ने की उम्मीद है। इसे हवाई यात्रा करने वाले बढ़ते मध्यम वर्ग और किफायती हवाई यात्रा से काफी मदद मिलेगी। अमेरिका स्थित Alton Aviation Consultancy के निदेशक जोशुआ एनजी ने यह अनुमान लगाया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारत में विमानन संभावनाओं को लेकर आशान्वित एनजी के मुताबिक भारत एशिया पैसिफिक की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात मांग में लगभग 10% का योगदान देता है। अब हम कोविड-19 वैश्विक महामारी के पहले के स्तर पर लौट चुके हैं।

एनजी का कहना है कि इस तरह की बढ़ती मांग भारत के बड़े पैमाने पर विमानन विकास कार्यक्रमों को समर्थन देती है, जिसमें देश भर में 150 हवाई अड्डों की स्थापना भी शामिल है।

उनका कहना है कि भारत में यात्रियों की संख्या 2025 में 7% की मजबूत दर से बढ़ने की उम्मीद है, जिसे देश की विमानन कंपनियों की करीब 1,900 विमान की ‘ऑर्डर बुक’ से समर्थन मिलेगा।

एल्टन एविएशन कंसल्टेंसी के निदेशक ने कहा कि इसके अलावा एयर इंडिया और विस्तारा के बीच हाल में हुए विलय से भी उद्योग में अधिक स्थिरता आने की उम्मीद है, क्योंकि एयर इंडिया और इंडिगो पूर्ण-सेवा औरा कम-लागत वाले वाहक खंडों में दो प्रमुख कंपनियां बनकर उभरेंगी।

वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर उन्होंने कहा कि चूंकि वैश्विक हवाई ट्रैफिक कोविड महामारी के पूर्व के स्तर पर लौट आया है, इसलिए विमानन उद्योग 2024 से 2034 तक सालाना 4% की अपनी दीर्घकालिक वृद्धि प्रवृत्ति को जारी रखेगा। इसे वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 2.7% वार्षिक वृद्धि से बल मिलेगा।

एनजी ने कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र हवाई यात्रा के लिए सबसे बड़ा बाजार बना रहेगा जिसकी अनुमानित वृद्धि दर 5.1 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी, जो मुख्य रूप से चीन और भारत से बढ़ती दीर्घकालिक मांग से प्रेरित होगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख