return to news
  1. IND-US ट्रेड डील पर अब जल्द लग सकती है मुहर, मोदी-ट्रंप की मुलाकात के क्या हैं मायने?

बिजनेस न्यूज़

IND-US ट्रेड डील पर अब जल्द लग सकती है मुहर, मोदी-ट्रंप की मुलाकात के क्या हैं मायने?

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 19, 2026, 09:22 IST

सारांश

भारत-अमेरिका ट्रेड डील कब साइन की जाएगी, इसका खुलासा तो फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही बीटीए पर सहमति बन सकती है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने भी पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात का जिक्र किया।

अमेरिका-भारत

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का डिस्कशन कहां तक पहुंचा? (Photo: Shutterstock)

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement, BTA) को लेकर लंबे समय से बात चल रही है। इसी सप्ताह फ्रांस में जी-7 समिति के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात भी हुई थी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील कब साइन की जाएगी, इसका खुलासा तो फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही बीटीए पर सहमति बन सकती है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने भी पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात का जिक्र किया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

उन्होंने कहा, ‘हमने अमेरिका के साथ एक अंतरिम द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते (Interim free trade bilateral trade agreement) को अंतिम रूप देने की दिशा में काफी प्रोग्रेस किया है। हम इस समझौते को पूरा करने के अंतिम चरण में हैं। असल में, अगले सप्ताह अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर इन चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत का दौरा करेंगे। एवियन में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में यह चर्चा का एक मुख्य विषय था। दोनों नेताओं ने एक बार फिर इस समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।’

ट्रंप ने जब पीएम मोदी से मुलाकात की तो उन्हें एक कड़ा नेगोशिएटर बताया। इसी साल 6 फरवरी को दोनों देशों ने औपचारिक रूप से एक अंतरिम समझौते के लिए रूपरेखा की घोषणा की थी। रूस से तेल की खरीद रोकने के भारत के वादे के बाद, इससे भारतीय सामानों पर लगे 25% के दंडात्मक टैरिफ को तुरंत हटा दिया गया था और अमेरिकी टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का आधार भी तैयार हुआ था। इसके बाद से फरवरी से अप्रैल के बीच भारत और अमेरिकी नेगोशिएटर्स के बीच कई वर्चुअल डिस्कशन्स हुए। जून में 1 से 4 तारीख के बीच दोनों देशों के चीफ नेगोशिएटर्स नई दिल्ली में मिले। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अहम मानी जा रही है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख