return to news
  1. दूध के दामों में उबाल! मदर डेयरी का दूध हो जाएगा कितना महंगा, कब से लागू होंगी नई कीमतें?

बिजनेस न्यूज़

दूध के दामों में उबाल! मदर डेयरी का दूध हो जाएगा कितना महंगा, कब से लागू होंगी नई कीमतें?

भारत की सबसे बड़ी हिंदी समाचार एजेंसियों में से एक।

2 min read | अपडेटेड November 11, 2026, 11:51 IST

सारांश

दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी सप्लायर मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं। उससे पहले अप्रैल, 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था।

मदर डेयरी

मदर डेयरी का दूध हो जाएगा महंगा

मदर डेयरी ने बढ़ती लागत के कारण दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें गुरुवार से लागू होंगी। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी सप्लायर मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं। उससे पहले अप्रैल, 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था। सूत्रों के मुताबिक मदर डेयरी ने अपने खुले दूध की अलग-अलग किस्मों के उपभोक्ता कीमत में दो से चार रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें 12 नवंबर से लागू होंगी। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने हालांकि इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध की खरीद कीमतें बढ़ गई हैं जिसके कारण कंपनी को लागत में हुई वृद्धि का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है।मदर डेयरी दूध की बिक्री से होने वाली इनकम का 75-80 फीसदी हिस्सा किसानों को देती है। कंपनी दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कुल मिलाकर, कंपनी प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में टोंड दूध (थोक वितरण) की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत अब 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर होगी। टोंड दूध (पाउच) की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रपये प्रति लीटर होगी। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मदर डेयरी ने बेहतर मांग के दम पर पिछले फाइनेंशियल ईयर में अपना कारोबार 17 फीसदी बढ़ाकर 20,300 करोड़ रुपये कर लिया था। कंपनी के दूध उत्पादों और खाद्य तेलों की मांग में वृद्धि हुई थी। साल 1974 में स्थापित मदर डेयरी, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है।

अगला लेख

End of additional stories