return to news
  1. LPG प्रोडक्शन बढ़ाकर हर दिन किया गया 54,000 टन, कितने दिन का बचा है कच्चा तेल? तेल मंत्री ने बताया

बिजनेस न्यूज़

LPG प्रोडक्शन बढ़ाकर हर दिन किया गया 54,000 टन, कितने दिन का बचा है कच्चा तेल? तेल मंत्री ने बताया

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 12, 2026, 15:38 IST

सारांश

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययिता उपाय अपनाने की अपील को सतर्कता बरतने के संकेत के रूप में लिया जाना चाहिए और पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न राजकोषीय दबाव को कम करने के उपायों पर विचार शुरू करना चाहिए।

LPG

भारत में कितना बढ़ाया गया है एलपीजी प्रोडक्शन?

भारत के पेट्रोलियम एंड नैचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज आश्वस्त किया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने एलपीजी प्रोडक्शन को 35,000-36,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन प्रतिदिन कर दिया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार सम्मेलन में पुरी ने कहा कि एलपीजी की सप्लाई में कोई समस्या नहीं है। देश के पास 69 दिन का कच्चे तेल और एलएनजी और 45 दिन का एलपीजी भंडार मौजूद है। उन्होंने कहा, ‘पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच एलपीजी उत्पादन को 35,000-36,000 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 54,000 टन प्रतिदिन किया गया है।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता उपाय अपनाने की अपील को सतर्कता बरतने के संकेत के रूप में लिया जाना चाहिए और पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न राजकोषीय दबाव को कम करने के उपायों पर विचार शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययिता की अपील पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न राजकोषीय दबाव को कम करने के उपायों पर विचार शुरू करने का संकेत है।’

मोदी ने रविवार को कहा था कि सरकार लोगों को पश्चिम एशिया संकट के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था कि ईंधन का विवेकपूर्ण इस्तेमाल, सोने की खरीद टालने तथा विदेश यात्राओं को स्थगित करने जैसे कदम उठाने की जरूरत है ताकि अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो का इस्तेमाल बढ़ाने, कारपूलिंग अपनाने, इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ज्यादा इस्तेमाल करने, पार्सल परिवहन के लिए रेलवे सेवाओं का इस्तेमाल करने और ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की सलाह दी थी ताकि विदेशी मुद्रा को बचाया जा सके। संकट के बीच विदेशी मुद्रा संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने एक साल के लिए सोने की खरीद और विदेशी यात्राओं को टालने का भी आह्वान किया था।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख