return to news
  1. आईआरसीटीसी का बीटा वर्जन हुआ लाइव, टिकट बुक करने के लिए हुए चार बड़े सुधार

बिजनेस न्यूज़

आईआरसीटीसी का बीटा वर्जन हुआ लाइव, टिकट बुक करने के लिए हुए चार बड़े सुधार

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 16, 2026, 08:59 IST

सारांश

बीटा वर्जन से और सुधारों के लिए यूजर फीडबैक मिल सकेगा, जिसे कस्टमर की संतुष्टि बढ़ाने के लिए भविष्य के वर्जन में शामिल किया जाएगा। बहुत जल्द, आईआरसीटीसी वेबसाइट को आने वाले नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन के साथ भी जोड़ा जाएगा।

आईआरसीटीसी बीटा वर्जन

नई आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा वर्जन हुई लाइव (Photo: Shutterstock)

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) पर ट्रेन टिकट बुक करने का एक्सपीरियंस अब पहले से कहीं बेहतर हो रहा है। रेल मंत्रालय ने ट्रेन टिकट बुकिंग को आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट का एक नया बीटा वर्जन लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी ने नए बीटा वर्जन में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पहले काफी स्लो चलती थी और साथ ही एक टिकट बुक करने में काफी समय लग जाता था। यूजर्स इसको लेकर तमाम शिकायतें सोशल मीडिया के जरिए दर्ज कर चुके थे। अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट में चार बड़े सुधार कर दिए गए हैं। कैसे टिकट बुक करने का एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा और वे चार बदलाव क्या हैं, चलिए जानते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हुए कौन से चार बदलाव?

पहला, इसमें फालतू कैप्चा, पॉप-अप, चमकते ग्राफिक्स या ध्यान भटकाने वाली दूसरी चीजें नहीं हैं।

दूसरा, यात्री सभी क्लास में सीट की उपलब्धता देख सकते हैं।

तीसरा, इसमें चेकआउट प्रोसेस तेज है, जिससे टिकट बुक करने के लिए जरूरी स्टेप्स की संख्या काफी कम हो जाती है।

और चौथा, वेबसाइट यात्रियों की जानकारी सेव कर लेगी, जिससे दोबारा बुकिंग करना आसान हो जाएगा।

आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुक करने में पहले कैप्चा के चलते काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता था और साथ ही बार-बार डीटेल्स भरने से भी यूजर्स काफी परेशान रहा करते थे।

कैसे बीटा वर्जन पर होगा टिकट बुक?

बीटा वर्जन को https://www.irctc.co.in/eticket/ पर देखा जा सकता है। मौजूदा वेबसाइट के होमपेज पर भी बीटा वर्जन का लिंक दिया गया है। मंत्रालय ने यूजर्स से इसके आसान फीचर्स पर फीडबैक देने की अपील की है।

आईआरसीटीसी वेबसाइट पहली बार 2002 में लॉन्च की गई थी और अभी यह हर दिन औसतन लगभग 14.5 लाख टिकट बुकिंग संभालती है। इसके कामकाज और फीचर्स को लेकर कई शिकायतें रही हैं। बीटा वर्जन यूजर्स को आगे के सुधारों पर फीडबैक देने की सुविधा भी देगा, जिन्हें भविष्य के वर्जन में शामिल करके कस्टमर सैटिस्फैक्शन को बेहतर बनाया जा सकेगा।

क्यों हुए ये बदलाव?

ये सुधार मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) के छात्रों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत के दौरान सुझाए थे। डिजाइन की प्रोसेस में छात्रों को भी शामिल किया गया था, जिन्होंने वेबसाइट के लुक और फील को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। प्राप्त फीडबैक के आधार पर, नई वेबसाइट ट्रायल के लिए तैयार है।

जल्द लॉन्च होगा नया पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन

बीटा वर्जन से और सुधारों के लिए यूजर फीडबैक मिल सकेगा, जिसे कस्टमर की संतुष्टि बढ़ाने के लिए भविष्य के वर्जन में शामिल किया जाएगा। बहुत जल्द, आईआरसीटीसी वेबसाइट को आने वाले नए पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन के साथ भी जोड़ा जाएगा। क्योंकि पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन को भी साथ-साथ अपग्रेड किया जा रहा है, इसलिए पूरी तरह से काम करने वाला नया आईआरसीटीसी पोर्टल कुछ हफ्तों में उपलब्ध हो जाएगा। इसके साथ ही, आईआरसीटीसी कई ट्रेन बुकिंग ऐप्स को चलाने वाले दशकों पुराने 'पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन' को अपग्रेड कर रहा है। इसके लिए बहुत ज्यादा काम करना पड़ा क्योंकि अपग्रेडेशन के दौरान भी सिस्टम को चालू रखना जरूरी था। नया 'पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन' जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख