return to news
  1. PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा में बड़ा रक्षा समझौता, ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया

बिजनेस न्यूज़

PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा में बड़ा रक्षा समझौता, ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 07, 2026, 14:56 IST

सारांश

दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। इसके तहत रक्षा आदान-प्रदान, आपदा प्रबंधन और रक्षा उद्योग में सहयोग को बढ़ाया जाएगा। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त बैटरियां भी उपलब्ध करा सकता है।

India-Indonesia deal

इंडोनेशिया भारत में विकसित Astra missile को भी खरीदने की तैयारी में है।

India-Indonesia Deal: भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग को बड़ा बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों ने इंडोनेशियाई सेना को BrahMos missile की सप्लाई के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता पीएम मोदी के तीन देशों के दौरे के पहले चरण में हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Astra मिसाइल भी खरीदेगा इंडोनेशिया

इंडोनेशिया भारत में विकसित Astra missile को भी खरीदने की तैयारी में है। यह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे DRDO ने विकसित किया है। यह लंबी दूरी से दुश्मन के लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने में सक्षम है। माना जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में इसके प्रदर्शन के बाद इस मिसाइल पर अंतरराष्ट्रीय भरोसा बढ़ा है।

समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग होगा मजबूत

दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई है। इसके तहत रक्षा आदान-प्रदान, आपदा प्रबंधन और रक्षा उद्योग में सहयोग को बढ़ाया जाएगा। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त बैटरियां भी उपलब्ध करा सकता है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बढ़ेगा सहयोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समझौते के बाद भारत की उच्च गुणवत्ता वाली और किफायती दवाएं इंडोनेशिया के लोगों तक अधिक आसानी से पहुंच सकेंगी। साथ ही भारत इंडोनेशिया के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में भी सहयोग करेगा।

क्रिटिकल मिनरल्स और स्टील सप्लाई चेन पर समझौता

दोनों देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स और स्टील सप्लाई चेन से जुड़ी तकनीकों पर भी समझौता किया है। इसका उद्देश्य वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच जरूरी खनिजों की सप्लाई चेन को मजबूत बनाना और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाना है।

भारत और इंडोनेशिया के बीच चुनाव तकनीक के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ेगा। भारत, इंडोनेशिया की जरूरतों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) विकसित करने में तकनीकी सहायता देगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख