return to news
  1. GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था ने भरी उड़ान, FY26 में 7.7% की रफ्तार से बढ़ी

बिजनेस न्यूज़

GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था ने भरी उड़ान, FY26 में 7.7% की रफ्तार से बढ़ी

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 05, 2026, 17:01 IST

सारांश

GDP Growth: अर्थव्यवस्था की असली ताकत उद्योग (Secondary Sector) और सेवा क्षेत्र (Tertiary Sector) से आई। वित्त वर्ष 2025-26 में उद्योग क्षेत्र 8.8% और सेवा क्षेत्र 9.3% की दर से बढ़ा। वहीं कृषि और मत्स्य पालन जैसे प्राथमिक क्षेत्र (Primary Sector) की वृद्धि दर 3.2% रही।

GDP Growth

GDP Growth: भारत ने यह प्रदर्शन ऐसे समय में किया है जब दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है।

India GDP: भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। सरकार द्वारा जारी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, देश की जीडीपी (GDP) 7.7% की दर से बढ़ी, जो फरवरी में लगाए गए 7.6% के अनुमान से भी अधिक है। इसके साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही (Q4) में देश की जीडीपी 7.8% की दर से बढ़ी। यह पिछली तिमाही के बराबर रही, जिससे संकेत मिलता है कि आर्थिक गतिविधियां लगातार मजबूत बनी हुई हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सांख्यिकी मंत्रालय (MoSPI) के अनुसार, स्थिर कीमतों (Constant Prices) पर भारत की जीडीपी बढ़कर 323.12 लाख करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह 299.89 लाख करोड़ रुपये थी। अर्थव्यवस्था की असली ताकत उद्योग (Secondary Sector) और सेवा क्षेत्र (Tertiary Sector) से आई। वित्त वर्ष 2025-26 में उद्योग क्षेत्र 8.8% और सेवा क्षेत्र 9.3% की दर से बढ़ा। वहीं कृषि और मत्स्य पालन जैसे प्राथमिक क्षेत्र (Primary Sector) की वृद्धि दर 3.2% रही।

चौथी तिमाही में देश का सकल मूल्य वर्धन (GVA) भी मजबूत रहा। स्थिर कीमतों पर GVA में 7.9% और मौजूदा कीमतों पर 9.9% की वृद्धि दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष में GVA 7.9% बढ़ा। इन आंकड़ों की खास बात यह है कि भारत ने यह प्रदर्शन ऐसे समय में किया है जब दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है।

अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें और वैश्विक व्यापार से जुड़ी चुनौतियां चिंता का विषय बनी हुई हैं। सरकार अब वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के जीडीपी आंकड़े 31 अगस्त को जारी करेगी। इससे पता चलेगा कि भारत की तेज आर्थिक रफ्तार आगे भी जारी रहती है या नहीं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख