return to news
  1. उत्तर भारत में एंट्री को तैयार Ikea, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर... इन 10 शहरों में शुरू होगी ऑनलाइन सेल

बिजनेस न्यूज़

उत्तर भारत में एंट्री को तैयार Ikea, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर... इन 10 शहरों में शुरू होगी ऑनलाइन सेल

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 27, 2025, 14:25 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Ikea India: Ikea किसी भी बाजार में फिजिकल स्टोर के साथ उतरने के पहले वहां ऑनलाइन सेल शुरू करती है। Ikea India की सेल में करीब 30% हिस्सा ऑनलाइन सेल से आता है।

भारत में साल 2018 में सबसे पहले हैदराबाद में आया था Ikea का स्टोर।

भारत में साल 2018 में सबसे पहले हैदराबाद में आया था Ikea का स्टोर।

स्वीडेन की मशहूर फर्निचर विक्रेता Ikea जल्द ही 10 शहरों में ऑनलाइन सर्विसेज शुरू करने जा रही है। साल 2018 में सबसे पहले हैदराबाद में खुलने के बाद कंपनी के फिजिकल स्टोर अभी मुंबई और बेंगलुरु में हैं। इसकी प्लानिंग जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में भी फिजिकल स्टोर खोलने की है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कहां-कहां मिलेंगे प्रॉडक्ट?

इस हफ्ते Ikea दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के 9 शहरों में ऑनलाइन सेल शुरू करने जा रही है। उत्तर प्रदेश में आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी, पंजाब में अमृतसर, चंडीगढ़ और लुधियाना और राजस्थान में राजधानी जयपुर में इसकी ऑनलाइन सेल इस हफ्ते शुरू हो जाएगी।

Ikea किसी भी बाजार में फिजिकल स्टोर के साथ उतरने के पहले वहां ऑनलाइन सेल शुरू करती है। Ikea India की सेल में करीब 30% हिस्सा ऑनलाइन सेल से आता है।

इस बारे में Ikea India की ई-कॉमर्स हेड भावना जायसवाल का कहना है कि इन 9 शहरों और दिल्ली-एनसीआर में ऑनलाइन सेल में फिलहाल कुछ वक्त के लिए बढ़ोतरी देखी जाएगी, जब तक देश में सबसे बड़ा बाजार दिल्ली-एनसीआर में आएगा।

भावना का कहना है कि दिल्ली का ऑनलाइन बाजार बेंगलुरु के बराबर है और कंपनी को सेल्स में इजाफा होने की उम्मीद है।

गुरुग्राम, नोएडा में खुलेंगे स्टोर

Ikea का प्लान अगले कुछ साल में दिल्ली-एनसीआर में फिजिकल स्टोर खोलने का है लेकिन उसके पहले ये छोटे-छोटे सिटी सेंटर खोलेगी। Ikea की एक स्टोर ऐप होगी और दिल्ली-एनसीआर में दो फुल-साइज स्टोर होंगे। गुरुग्राम में अगले साल, 2026 में और दो साल बाद, 2028 में नोएडा में इसके स्टोर खोलने की तैयारी है।

Ikea India की सीईओ सूसेन पलवरर ने इस योजना पर उत्साह जताते हुए कहा है कि कंपनी ने खुद को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत और भारत में सबसे बड़ा बाजार खोलने के लिए अच्छे से तैयार किया है।

कंपनी का कहना है कि उत्तर भारत होम फर्निशिंग के लिए देश का सबसे बड़ा बाजार है और Ikea इस मौके का फायदा उठाना चाहती है।

भारत में काफी पॉप्युलर है Ikea

हैदराबाद में खुलने के बाद Ikea के दो स्टोर मुंबई में खुले। इसके बाद एक स्टोर बेंगलुरु और एक और स्टोर फिर मुंबई में खोला गया। यहां लोग घर के फर्निचर से लेकर इंटीरियर डेकोर और होम फर्निशिंग की शॉपिंग करने तो जाते ही हैं, इन स्टोर्स में खाने-पीने की चीजें भी काफी पसंद की जाती हैं।

भारत में खान-पान के तरीके को ध्यान में रखते हुए स्वीडिश कंपनी अपने परंपरागत बीफ और पोर्क मीटबॉल्स की जगह चिकन और वेजेटेरियन मीटबॉल्स परोसती है। इसके अलावा क्रॉसाँ, सिनेमन रोल और बिरयानी जैसी डिशेज भी पसंद की जाती हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख