return to news
  1. अहमदाबाद में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट से पहले होटेल रेंट ने छुआ आसमान

बिजनेस न्यूज़

अहमदाबाद में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट से पहले होटेल रेंट ने छुआ आसमान

Upstox

1 min read | अपडेटेड November 16, 2024, 16:41 IST

सारांश

मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट की बुकिंग के लिए भी 1.3 करोड़ फैन्स बुकमाइशो पर पहुंच गए थे। ऐसी भी खबरें थीं कि अवैध टिकटों की सेल शुरू हो गई थी। ऑफिशल टिकट ₹2,500 से ₹35,000 के बीच थे जबकि अवैध टिकट ₹3 लाख तक में बिक रहे थे।

मुंबई में भी हुआ था ऐसा ही हाल

मुंबई में भी हुआ था ऐसा ही हाल

ब्रिटिश रॉक बैंड Coldplay ने अहमदाबाद में एक नए शो का ऐलान किया है। इसके बाद से शहर में होटेलों के प्राइस आसमान छूने लग हैं। ये शो मुंबई में तीन शोज के बाद 25 जनवरी को होगा। कॉन्सर्ट की तारीख के पास होटेल प्राइस ₹50,000/ रात तक पहुंच गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यही नहीं, पहले कम रेट पर की गईं बुकिंग को कैंसल करके होटेल नई और महंगी बुकिंग करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने बताया कि कैसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास एक होटेल ने ₹1800 की बुकिंग को Coldplay के ऐलान के दो मिनट बाद ही कैंसल कर दिया।

एक और यूजर ने बताया कि अहमाबाद में होटेल के किराये 4 गुना ज्यादा हो चुके हैं। कॉन्सर्ट के टिकट 16 नवंबर को लाइव हो गए।

इसके पहले मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट की बुकिंग के लिए 1.3 करोड़ फैन्स बुकमाइशो पर पहुंच गए थे। ऐसी भी खबरें थीं कि अवैध टिकटों की सेल शुरू हो गई थी। ऑफिशल टिकट ₹2,500 से ₹35,000 के बीच थे जबकि अवैध टिकट ₹3 लाख तक में बिक रहे थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख