return to news
  1. क्या इस सप्ताह भी सोने-चांदी के दामों में दिखेगी तेजी, किन फैक्टर्स का पड़ सकता है असर?

बिजनेस न्यूज़

क्या इस सप्ताह भी सोने-चांदी के दामों में दिखेगी तेजी, किन फैक्टर्स का पड़ सकता है असर?

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 24, 2026, 10:05 IST

सारांश

घरेलू मोर्चे पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना वायदा 7,932 रुपये या 5.13% की बढ़त के साथ वीकेंड पर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की कीमत

इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों पर किन फैक्टर्स का पड़ सकता है असर (Photo: Shutterstock)

पिछले सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली थी। क्या यह तेजी इस सप्ताह भी जारी रहेगी, या फिर सोने और चांदी की कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, किन फैक्टर्स का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है? चलिए इन सवालों के जवाब समझने की कोशिश करते हैं। इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से तेजी की रफ्तार कुछ धीमी हो सकती है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि इन्वेस्टर्स अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी मुद्रास्फीति और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े सर्राफा बाजार के लिए प्रमुख उत्प्रेरक होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक्सपर्ट्स ने कहा कि इसके अलावा पश्चिम एशिया की जियो-पॉलिटिक्स से जुड़े घटनाक्रम, विशेष रूप से अमेरिका-ईरान शांति समझौता और होर्मुज स्ट्रेट का फिर से खुलना भी कीमतों को प्रभावित करेगा। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस एवं मुद्रा शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, ‘आगामी कारोबारी सत्र में हमारा अनुमान है कि रुझान सकारात्मक बना रहेगा, लेकिन कुछ मुनाफावसूली से इनकार नहीं किया जा सकता।’ घरेलू मोर्चे पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना वायदा 7,932 रुपये या 5.13% की बढ़त के साथ वीकेंड पर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 10,673 रुपये या 4.52% उछलकर 2.46 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषक तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘इस सप्ताह सोना मजबूती से सकारात्मक बना रहा और 5% से अधिक की बढ़त दर्ज करते हुए एमसीएक्स पर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बंद हुआ।’ उन्होंने कहा कि इस तेजी को सर्राफा में नए सिरे से लिवाली, बॉन्ड प्रतिफल में नरमी और नकदी की बेहतर स्थितियों से समर्थन मिला।

इंटरनेशनल बाजारों में कॉमेक्स पर दिसंबर डिलिवरी वाला सोना वायदा 243.3 डॉलर या 5.5% बढ़कर 4,680.6 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। न्यूयॉर्क में सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 4.42 डॉलर या करीब 7% चढ़कर 69.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। मेर ने कहा कि 27-29 अगस्त को होने वाली जैक्सन हॉल संगोष्ठी पर भी सर्राफा कारोबारियों की पैनी नजर रहेगी, जहां फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श अपना पहला मुख्य भाषण देने वाले हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
भाषा इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख