return to news
  1. $100 बिलियन क्लब में गौतम अडानी की धांसू एंट्री, बिल गेट्स को छोड़ा पीछे, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ और फिसली

बिजनेस न्यूज़

$100 बिलियन क्लब में गौतम अडानी की धांसू एंट्री, बिल गेट्स को छोड़ा पीछे, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ और फिसली

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड April 24, 2026, 12:27 IST

सारांश

दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के मालिक एलन मस्क बने हुए हैं, जबकि एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में कुछ और सेंध लगी है।

अडानी ग्रुप

गौतम अडानी 100 बिलियन डॉलर क्लब में हुए शामिल

Bloomberg Billionaires Index: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स जब आज अपडेट हुआ, तो इसमें गौतम अडानी ने 100 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया, वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में थोड़ी और सेंध लग गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स 24 अप्रैल को जब अपडेट हुए, तो इसमें गौतम अडानी की नेटवर्थ में 7.16 बिलियन डॉलर जुड़ गए और इस तरह से उनकी नेटवर्थ 106 बिलियन डॉलर पहुंच गई, वहीं मुकेश अंबानी को 23 से 24 अप्रैल के बीच 1.11 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा, जिससे उनकी नेटवर्थ 90.2 बिलियन डॉलर पर आ गई है। एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में इस तरह से बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक टेस्ला के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं, जिनकी नेटवर्थ 654 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। हालांकि 23 अप्रैल के मुकाबले 24 अप्रैल को मस्क की नेटवर्थ में 9.89 बिलियन डॉलर की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर लैरी पेज बने हुए हैं, जिनकी नेटवर्थ 289 बिलियन डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं, जिनकी नेटवर्थ 274 बिलियन डॉलर दर्ज हुई है। चौथे नंबर पर 269 बिलियन डॉलर के साथ सर्गी ब्रिन हैं, और पांचवें नंबर पर 233 बिलियन डॉलर के साथ मार्क जुकरबर्ग हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में गौतम अडानी 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं और वहीं मुकेश अंबानी 20वें नंबर पर ही बने हुए हैं। दरअसल 23 अप्रैल को अडानी के शेयरों ने अपना जमकर जलवा दिखाया और ग्रुप के ज्यादातर शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल थे, जिसका असर गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी देखने को मिला। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप-8 पोजिशन पर अमेरिकी ही हैं, जबकि टॉप-20 में से 14 अमेरिकी नाम ही इस लिस्ट का हिस्सा हैं। टॉप-20 में भारत और फ्रांस से दो-दो लोग इस लिस्ट में शामिल हैं, जबकि स्पेन और मेक्सिको से एक-एक नाम इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख