return to news
  1. IRDAI Chairperson: IRDAI अध्यक्ष देबाशीष पांडा का कार्यकाल हो रहा है पूरा, सरकार ने मांगे आवेदन

बिजनेस न्यूज़

IRDAI Chairperson: IRDAI अध्यक्ष देबाशीष पांडा का कार्यकाल हो रहा है पूरा, सरकार ने मांगे आवेदन

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 10, 2025, 11:44 IST

सारांश

IRDAI Chairperson: बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority, IRDAI) के अध्यक्ष का पद जल्द ही खाली होने जा रहा है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने आवेदन मांगे हैं। मौजूदा चेयरपर्सन देबाशीष पांडा ने 2022 में कुर्सी को संभाला था और 14 मार्च को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी सूचना में आवेदन की आखिरी तारीख और वेतन की जानकारी दी गई है।

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी सूचना में आवेदन की आखिरी तारीख और वेतन की जानकारी दी गई है।

केंद्र सरकार ने बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority, IRDAI) के चेयरपर्सन के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। मौजूदा चेयरपर्सन देबाशीष पांडा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इसके चलते वित्त मंत्रालय ने इस पद के लिए आवेदन की सूचना जारी की है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से जारी ऐड में आवेदन की आखिरी तारीख और अधिकारी को मिलने वाले भत्तों के बारे में जानकारी दी गई है। कैंडिडेट्स को 6 अप्रैल, 2025 के पहले इसके लिए अपना आवेदन दाखिल कर देना है।

पांडा ने तीन साल पहले साल 2022 में 14 मार्च को IRDAI के चेयरपर्सन का पद ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल 14 मार्च, 2025 को खाली हो रहा है।

IRDAI की ओर से जारी वेतन और भत्तों की सूचना के मुताबिक संस्थान के चेयरपर्सन को हर महीने ₹5.62 लाख का वेतन मिलेगा। इसमें घर और गाड़ी शामिल नहीं है।

कैंडिडेट की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए और पद से जुड़ा अनुभव भी होना चाहिए। वहीं, 14 मार्च, 2025 को कैंडिडेट की उम्र 63 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कैंडिडेट ने भारत सरकार के सचिव के पद पर या भारत सरकार, राज्य सरकार या किसी और संस्थान में इसी के बराबर पद पर काम किया हो। कैंडिडेट के अनुभव में लीडरशिप और फैसले लेने की क्षमता हो।

इस पद के लिए निजी क्षेत्र के कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं बशर्ते उन्होंने चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर या इसके बराबर के पद पर किसी वित्तीय संस्थान में काम किया हो।

देबाशीष पांडा 1987 बैच के उत्तर प्रदेश सरकार के IAS ऑफिसर हैं। IRDAI जॉइन करने के पहले वह वित्तीय विभाग के सचिव थे। वह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में उन्होंने देवरिया, टेहरी और गाजियाबाद जिलों में जिला मैजिस्ट्रेट के पद पर काम किया है। फिजिक्स में पोस्ट ग्रैजुएट पांडा ने डिवेलपमेंटल मैनेजमेंट में मास्टर्स किया है जबकि एन्वायरन्मेंटल साइंसेज में एमफिल की डिग्री भी हासिल की है।

उन्होंने अमेरिका और फिलिपींस में पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग भी ली है। IRDAI का चीफ रहते हुए उन्होंने प्रिसिंपल पर आधारित रेग्युलेशन, ‘यूज अ फाइल’ सिस्टम की ओर बदलाव जैसे कदम भी उठाए हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख