return to news
  1. Holiday Today (June 6): क्या आज बैंक, स्टॉक मार्केट, स्कूल-कॉलेज बंद? ईद की छुट्टी कब?

बिजनेस न्यूज़

Holiday Today (June 6): क्या आज बैंक, स्टॉक मार्केट, स्कूल-कॉलेज बंद? ईद की छुट्टी कब?

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 06, 2025, 07:44 IST

सारांश

Eid Holiday 2025: इस साल ईद अल अजहा या बकरीद की छुट्टी को लेकर सोशल मीडिया पर कन्फ्यूजन चल रहा है। कई जगह यह दावा किया गया है कि शुक्रवार 6 जून को सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। यहां डीटेल में समझिए, ईद की छुट्टी किस दिन है और बैंक, स्टॉक एक्सचेंज (NSE, BSE), स्कूल-कॉलेज और दूसरे संस्थान कब बंद रहेंगे।

यहां चेक करें, देश में किस दिन है ईद की छुट्टी।

यहां चेक करें, देश में किस दिन है ईद की छुट्टी।

Eid Holiday 2025: ईद-उल-अजहा या बकरा ईद/ बकरीद (Eid al Adha/ Bakra Eid/ Bakrid) की छुट्टी गजेटेड हॉलिडे में आती है। इसलिए देश के ज्यादातर सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और दूसरे संस्थान इस दिन बंद रहते हैं। हालांकि, इस बार ईद की छुट्टी को लेकर कुछ कन्फ्यूजन चल रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ईद की छुट्टी शुक्रवार 6 जून को है या शनिवार 7 जून को, इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक के मुताबिक केंद्र सरकार ने शुक्रवार 6 जून को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, इस बारे में सरकार की ओर से सफाई जारी की गई है।

पीआईबी (प्रेस इन्फर्मेशन ब्यूरो) ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया है कि 6 जून को राष्ट्रीय अवकाश की खबरें फेक हैं और सरकार ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।

ईद पर शनिवार 7 जून को देश के ज्यादातर हिस्सों में सरकारी संस्थान बंद रहेंगे और इसी दिन गजेटेड हॉलिडे भी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी अपनी हॉलिडे लिस्ट में 7 जून को ज्यादातर क्षेत्रों में बैंक बंद रहने की जानकारी दी है।

शनिवार 7 जून को जिन क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे उनमें अगरतला, आइजॉल,बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद -आंध्र प्रदेश, हैदराबाद- तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं।

हालांकि, आज यानी शुक्रवार 6 जून को भी दो क्षेत्रों में ईद-उल-अजाह (ईद-उल-अजहा)/ बकरीद के मौके पर बैंक बंद होंगे। आज छुट्टी केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम क्षेत्रों के बैंकों में है।

इसके अलावा किसी सरकारी ऐलान के मुताबिक शुक्रवार 6 जून को स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और दूसरे संस्थान बंद करने की घोषणा नहीं की गई है।

वहीं, स्टॉक मार्केट की बात करें तो NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और BSE (पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) दोनों, शुक्रवार 6 जून को खुले हैं। यहां आज ट्रेडिंग और सेटलमेंट से जुड़ा कामकाज सामान्य रूप से चलेगा। वहीं, शनिवार को वैसे भी स्टॉक एक्सचेंज बंद रहते हैं, इसलिए 7 जून को दोनों पर ना ही ट्रेडिंग होगी और ना सेटलमेंट।

अगला लेख