return to news
  1. Banks Closed on Eid: आज बैंकों में है ईद की छुट्टी? 6 या 7 जून- किस दिन, कहां बंद बैंक? डीटेल्स यहां

बिजनेस न्यूज़

Banks Closed on Eid: आज बैंकों में है ईद की छुट्टी? 6 या 7 जून- किस दिन, कहां बंद बैंक? डीटेल्स यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 06, 2025, 07:18 IST

सारांश

Eid-al-Adha Holiday: ईद के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इस बार ईद की छुट्टी दो अलग-अलग दिन पर होगी। हालांकि, बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी और एटीएम से कैश भी सामान्य रूप से निकाला जा सकेगा।

देश के ज्यादातर हिस्सों में 7 जून को बैंक ईद-उल-अजहा के मौके पर बंद रहेंगे। (तस्वीर: Shutterstock)

देश के ज्यादातर हिस्सों में 7 जून को बैंक ईद-उल-अजहा के मौके पर बंद रहेंगे। (तस्वीर: Shutterstock)

Banks Closed on Eid: जून के पहले हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक दो-तीन दिन बंद रहने वाले हैं। ईद-अल-अजहा के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा वीकेंड पड़ने पर बैंक रविवार 8 जून को तो बंद ही रहेंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने की छुट्टियों की लिस्ट डीटेल में जारी करता है। इसमें देश के कौन से क्षेत्रों के बैंकों में किस दिन छुट्टी होगी, इसकी जानकारी रहती है। इसके मुताबिक ईद की छुट्टी दो अलग-अलग दिन पड़ने वाली है।

ईद-अल-अजहा या बकरीद की छुट्टी देश के ज्यादातर हिस्सों के बैकों में शनिवार 7 जून को होगी। इस दिन जिन क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे उनमें अगरतला, आइजॉल,बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद -आंध्र प्रदेश, हैदराबाद- तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं।

वहीं, इसके पहले शुक्रवार 6 जून को केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम क्षेत्रों के बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस शुक्रवार को ईद-उल-अजाह (ईद-उल-अजहा)/ बकरीद के मौके पर इन दोनों क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।

वीकेंड पर छुट्टी होने के चलते आप बैंक में अपने जरूरी काम इसके हिसाब से शेड्यूल कर लें। हालांकि, छुट्टी के दिन सिर्फ दफ्तर से जुड़े काम ही बंद रहेंगे जैसे चेक जमा करना वगैरह।

ऑनलाइन सेवाएं, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम से कैश निकालने जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

ईद के अलावा जून में अगली छुट्टी 11 जून बुधवार को संत गुरु कबीर जयंती/ सागा दावा के मौके पर हिमाचल प्रदेश के शिमला और सिक्किम के गंगटोक क्षेत्रों के बैंकों में होगी। इसके बाद 27 जून इस शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर और मणिपुर के इंफाल क्षेत्र में रथ यात्रा/ कांग (रथजात्रा) के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, 30 जून महीने के आखिरी सोमवार पर मिजोरम के आइजॉल क्षेत्र में रेमना नी के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख