return to news
  1. CBIC ने दी GST रेट्स पर अटकलबाजी न करने की सलाह, कहा- मार्केट में अस्थिरता पैदा हो सकती है

बिजनेस न्यूज़

CBIC ने दी GST रेट्स पर अटकलबाजी न करने की सलाह, कहा- मार्केट में अस्थिरता पैदा हो सकती है

Upstox

2 min read | अपडेटेड August 26, 2025, 17:01 IST

सारांश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST काउंसिल की बैठक 3-4 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में जीएसटी से जुड़े बड़े सुधारों पर चर्चा होगी, जिसमें दो स्लैब वाले जीएसटी ढांचे पर विचार सबसे अहम रहेगा। बैठक में तीन मंत्रियों के समूह (GoMs) की रिपोर्ट्स पर चर्चा होगी।

CBIC

CBIC ने स्पष्ट किया कि GST दरों पर सभी निर्णय GST काउंसिल द्वारा सामूहिक रूप से लिए जाते हैं।

केंद्र सरकार गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) स्ट्रक्चर में सुधारों के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। GST काउंसिल की 3-4 सितंबर को बैठक होगी, जिसमें इस प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा। इस बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) ने जनता और मीडिया के लिए एक चेतावनी जारी की है। CBIC ने सितंबर की बैठक से पहले GST दरों में संभावित बदलावों पर अटकलें लगाने से बचने का आग्रह किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अपने बयान में CBIC ने स्पष्ट किया कि GST दरों पर सभी निर्णय GST काउंसिल द्वारा सामूहिक रूप से लिए जाते हैं, जिसमें केंद्र और राज्य शामिल होते हैं।

मार्केट पर पड़ सकता है असर: CBIC

CBIC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आगे कहा, समय से पहले अटकलें लगाने से बेवजह अफवाहें फैलती हैं और मार्केट में अस्थिरता पैदा हो सकती है। सभी हितधारकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें, जिसकी घोषणा 3 और 4 सितंबर 2025 को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद की जाएगी।

3-4 सितंबर को होगी GST काउंसिल की बैठक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक 3-4 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। इस बैठक में जीएसटी से जुड़े बड़े सुधारों पर चर्चा होगी, जिसमें दो स्लैब वाले जीएसटी ढांचे पर विचार सबसे अहम रहेगा। बैठक में तीन मंत्रियों के समूह (GoMs) की रिपोर्ट्स पर चर्चा होगी। ये रिपोर्ट्स रेट रेशनलाइजेशन, कंपनसेशन सेस और हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस पर टैक्सेशन से जुड़ी हैं।

इस काउंसिल में केंद्र और राज्य, दोनों के प्रतिनिधि शामिल हैं ताकि हर बदलाव पर संतुलित और व्यापक विचार हो सके। सीबीआईसी (CBIC) ने भी सलाह दी है कि आधिकारिक घोषणा से पहले किसी तरह का अनुमान या अफवाह न फैलाएं, जिससे बाजार में अनावश्यक उतार-चढ़ाव न हो।

क्या है सरकार की योजना?

केंद्र सरकार ने जीएसटी की केवल दो दरें- 5 फीसदी और 18 फीसदी ही रखने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत ‘मेरिट’ श्रेणी के उत्पादों और सेवाओं पर 5 फीसदी और ‘मानक’ श्रेणी वाले उत्पादों और सेवाओं पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा। इसके अलावा कुछ विलासिता एवं नुकसानदेह उत्पादों पर 40 फीसदी टैक्स की एक विशेष दर लगाने का भी प्रस्ताव है। वर्तमान में टैक्स की चार दरें हैं जिनमें 5, 12, 18 और 28 फीसदी की दर शामिल हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख