return to news
  1. 27 सितंबर, रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, हड़ताल के असर को कम करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

बिजनेस न्यूज़

27 सितंबर, रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, हड़ताल के असर को कम करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 23, 2026, 14:14 IST

सारांश

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को वीकेंड की छुट्टी है। ऐसे में लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी।

Bank

पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक 27 सितंबर को सामान्य रूप से काम करेंगे।

बैंक हड़ताल की खबरों के बीच सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। 27 सितंबर 2026, रविवार को पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक (RRB) सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यानी इस दिन ग्राहक बैंक की जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्यों लिया गया फैसला?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को वीकेंड की छुट्टी है। ऐसे में लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। हालांकि अब सरकार के नए ऐलान से कस्टमर्स को बड़ी राहत मिली है। ग्राहकों को लंबे समय तक बैंकिंग सेवाओं की परेशानी न हो, इसलिए सरकार ने 27 सितंबर को बैंक खोलने का फैसला किया है।

क्या है नया शेड्यूल

नए शेड्यूल के मुताबिक 26 सितंबर को चौथे शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को विशेष कार्य दिवस के चलते बैंक खुले रहेंगे। फिर 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर में हड़ताल के चलते बैंकों की छुट्टी रह सकती है। 1 अक्टूबर से बैंक सामान्य रूप से दोबारा खुलेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर गांधी जयंती के चलते भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

किन बैंकों में होगा काम?

पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक 27 सितंबर को सामान्य रूप से काम करेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी बैंक शाखाओं, ऑफिस, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को इस दिन पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि रविवार को भी जरूरी बैंकिंग कामकाज और कैश से जुड़ी सेवाओं को जारी रखने की व्यवस्था रहेगी।

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील

सरकार और बैंक प्रबंधन ने बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है। सरकार का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा और उनकी जरूरी बैंकिंग जरूरतों को प्रभावित होने से बचाना प्राथमिकता है।

हालांकि, 28 से 30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटा लेने की सलाह दी जा सकती है। 27 सितंबर को बैंक खोलने का फैसला खास तौर पर इसी लंबे अवकाश और संभावित हड़ताल के असर को कम करने के लिए लिया गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख