return to news
  1. एक रिचार्ज और पूरा परिवार खुश! Airtel के 4 खास फैमिली प्लान, जिनमें मिलेंगे Apple और Netflix के फायदे

बिजनेस न्यूज़

एक रिचार्ज और पूरा परिवार खुश! Airtel के 4 खास फैमिली प्लान, जिनमें मिलेंगे Apple और Netflix के फायदे

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 22, 2026, 16:22 IST

सारांश

999 रुपये प्रति महीने वाले फैमिली प्लान में कुल तीन SIM शामिल किए जा सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और 100 SMS के साथ छह महीने के लिए Amazon Prime मिलता है। इसके अलावा Apple Arcade, Apple TV और iCloud+ शामिल है।

Airtel

Airtel के 1,199 रुपये वाले प्लान में चार SIM की सुविधा मिलती है।

भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई फैमिली पोस्टपेड प्लान ऑफर करता है। इनमें एक ही प्लान के तहत परिवार के कई मोबाइल नंबर जोड़े जा सकते हैं। खास बात यह है कि इन प्लान्स में Apple Music, Apple TV और iCloud+ जैसे सर्विसेज भी शामिल हैं। एयरटेल के ये फैमिली प्लान 999 रुपये से शुरू होकर 1749 रुपये प्रति महीने तक जाते हैं। कीमत के साथ SIM की संख्या और OTT बेनिफिट्स भी बदलते हैं। यहां इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सभी प्लान में मिलते हैं ये फायदे

एयरटेल के सभी चार फैमिली पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है। इसके अलावा लोकल और STD रोमिंग कॉल्स भी अनलिमिटेड हैं और हर महीने 100 SMS मिलते हैं। इन प्लान्स में Fast Lane टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जो 5G slicing का इस्तेमाल करती है। Apple के फायदे में Apple Music, Apple TV और iCloud+ शामिल हैं। हालांकि, एयरटेल के मुताबिक iCloud+ का फायदा iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Airtel 999 रुपये वाला प्लान

999 रुपये प्रति महीने वाले फैमिली प्लान में कुल तीन SIM शामिल किए जा सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और 100 SMS के साथ छह महीने के लिए Amazon Prime मिलता है। इसके अलावा Apple Arcade, Apple TV और iCloud+ शामिल है। इसमें Google One के तहत 100 GB और iCloud+ के तहत 50 GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है।

Airtel 1,199 रुपये वाला प्लान

1,199 रुपये वाले प्लान में चार SIM की सुविधा मिलती है। इसमें 999 रुपये वाले प्लान के सभी प्रमुख फायदे शामिल हैं। इसके अलावा एक साल के लिए JioHotstar Mobile, Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium मिलता है। इसमें Hello Tunes और Blue Ribbon Bag भी शामिल हैं। एयरटेल इस प्लान में फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग, स्पैम और OTP अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी देता है।

Airtel 1,399 रुपये वाला प्लान

1,399 रुपये का फैमिली प्लान भी चार SIM को सपोर्ट करता है। इसमें Apple Music, Apple TV, iCloud+, Google One का 100GB स्टोरेज और छह महीने का Amazon Prime शामिल है। इसके साथ Netflix Basic, एक साल का JioHotstar Mobile, Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने का Adobe Express Premium मिलता है। इसमें सेफ्टी फीचर्स, Hello Tunes और Blue Ribbon Bag भी दिए जाते हैं।

Airtel 1,749 रुपये वाला प्लान

सबसे महंगा 1749 रुपये वाला प्लान पांच SIM के साथ आता है। इसमें Apple Music, Apple TV, iCloud+, Google One 100GB और छह महीने का Amazon Prime मिलता है। इस प्लान में Netflix का Standard प्लान दिया गया है। साथ ही JioHotstar Mobile, Airtel Xstream Play Premium, Adobe Express Premium, सेफ्टी फीचर्स, Hello Tunes और Blue Ribbon Bag भी शामिल हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख