return to news
  1. बैंक ऑफ जापान ने 0.25% से बढ़ाकर 0.5% की ब्याज दर, 17 साल में सबसे ज्यादा

बिजनेस न्यूज़

बैंक ऑफ जापान ने 0.25% से बढ़ाकर 0.5% की ब्याज दर, 17 साल में सबसे ज्यादा

Upstox

2 min read | अपडेटेड January 24, 2025, 13:30 IST

सारांश

Bank of Japan: बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों को 17 साल में सबसे ज्यादा 0.5% के स्तर पर ला खड़ा किया है। पिछले साल मार्च और फिर जुलाई में इसमें बढ़त कर नेगिटिव ब्याज दर के दौर से बाहर निकाला गया था।

पहले नकारात्मक हुआ करती थी बैंक ऑफ जापान की ब्याज दर। (तस्वीर: Shutterstock)

पहले नकारात्मक हुआ करती थी बैंक ऑफ जापान की ब्याज दर। (तस्वीर: Shutterstock)

जापान के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों को 25 बेसिस पॉइंट्स से बढ़ा दिया है। शुक्रवार, 24 जनवरी को किए गए ऐलान में कंपनी ने ब्याज दर को 0.25% से बढ़ाकर 0.5% कर दिया है जो साल 2008 के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के बाद से सबसे ज्यादा है। इस ऐलान का असर दुनियाभर के बाजारों में देखा गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अभी तक जापान के सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरें बेहद कम रखी थीं ताकि लोग ज्यादा कर्ज लें और खर्च करें। इस फैसले के ठीक पहले सरकारी आंकड़ों में देखा जा रहा था कि दिसंबर में कोर मुद्रास्फीति दर 3% बढ़ गया था। यह पिछले 16 महीने में सबसे ऊपर के स्तर पर रहा है लेकिन सेंट्रल हैंक के 2% के लक्ष्य से ज्यादा ही रहा है।

बाजार पर असर

एशियाई शेयर्स शुक्रवार को तेजी से ऊपर बढ़े जबकि जापान के Nikkei 225 सूचकांक में 0.3% की बढ़त देखी गई। यह 40,074.87 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। डॉलर में भी जापानी येन के मुकाबले गिरावट देखी गई। यह 156.06 येन से गिरकर 155.24 येन पर पहुंच गया।

जापान में बेहद कम ब्याज दरों के चलते कैपिटल जुटाना आसान रहता है। कई विदेशी निवेशक इसके चलते यहां से कैपिटल लेकर बाकी दुनिया में निवेश करते हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि ब्याज दर बढ़ने से येन कैरी ट्रेड पर नकारात्मक असर पड़ सकता है क्योंकि करंसी के मजबूत होने से निवेश पर कम रिटर्न मिलता है।

पिछले साल बढ़ाया था ब्याज

इससे पहले पिछले साल जुलाई में ब्याज दर बढ़ने से भी बाजार को झटका लगा था जबकि मार्च में बैंक ऑफ जापान ने अपनी नेगिटिव इंटरेस्ट रेट की पॉलिसी को खत्म किया था। इस नीति के चलते कर्ज लेने की दर भी नेगिटिव में चल रही थी। इसके पीछे लक्ष्य ग्रोथ को बढ़ाने का था।

वहीं, भारत की बात करें तो यहां शेयर बाजार शुक्रवार सुबह बढ़त के साथ कोराबार करता नजर आया। सुबह 9:30 बजे NIFTY50 18 अंक ऊपर 23,222 पर और SENSEX 100 अंक ऊपर 76,520 पर ट्रेड कर रहे थे।

(PTI इनपुट्स समेत)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख