return to news
  1. RBI के डेप्युटी गवर्नर के पद के लिए खुले आवेदन, जानें डीटेल

बिजनेस न्यूज़

RBI के डेप्युटी गवर्नर के पद के लिए खुले आवेदन, जानें डीटेल

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 04, 2024, 13:26 IST

सारांश

Reserve Bank of India ने डेप्युटी गवर्नर के पद के लिए ऐप्लिकेशन खोल दिए हैं। आवेदकों के पास पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन का कम से कम 25 साल का अनुभव होना चाहिए। जिनके पास 25 साल का अनुभव भारत या अंतरराष्ट्रीय पब्लिक फाइनेंशियल संस्थानों में हैं, वे भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

RBI के डेप्युटी गवर्नर पद के लिए आवेदन

RBI के डेप्युटी गवर्नर पद के लिए आवेदन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डेप्युटी गवर्नर माइकल पात्रा का टर्म अगले साल जनवरी में पूरा होने वाला है। रिजर्व बैंक ने इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्रा फिलहाल मॉनिटरी पॉलिसी के इन-चार्ज भी हैं। केंद्रीय बैंक ने इसके लिए जरूरी मानकों का ब्योरा भी दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आवेदकों के पास पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन का कम से कम 25 साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें भारत सरकार के सेक्रटरी से या उसके बराबर पद शामिल है। जिनके पास 25 साल का अनुभव भारत या अंतरराष्ट्रीय पब्लिक फाइनेंशियल संस्थानों में हैं, वे भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कितनी है सैलरी?

राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असाधारण मेरिट और ट्रैक रेकॉर्ड होने पर भी अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा (15 जनवरी, 2025 को) 60 साल हो सकती है। सिलेक्शन होने पर 3 साल का टर्म मिलेगा। इसमें रीअपॉइंटमेंट भी मिल सकता है। लेवल 17 की इस पोस्ट पर ₹2,25,000 का पे-स्केल ऑफर किया जा रहा है।

कौन हैं माइकल पात्रा?

माइकल पात्रा ने रिजर्व बैंक में करीब 30 साल काम किया है। उन्होंने मॉनिटरी पॉलिसी फ्रेमवर्क में अहम योगदान दिया है। जनवरी 2020 में उन्हें डेप्युटी गवर्नर बनाया गया था। 2023 में उनका कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया था।

पात्रा मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर समेत कई अहम पदों पर रह चुके हैं। पात्रा अकेले ऐसे कमिटी सदस्य हैं जो 2016 में इसकी शुरुआत से ही इससे जुड़े हैं और वह उरिजीत पटेल कमिटी के भी सदस्य रहे हैं जिसने महंगाई दर को टारगेट करने वाला फ्रेमवर्क और 6 सदस्यों वाला MPC स्ट्रक्चर बनाया।

होते हैं 4 गवर्नर

रिजर्व बैंक के 4 डेप्युटी गवर्नर हैं जिनमें से दो अमूमन बैंक के अंदर से ही प्रमोशन के बाद इस पद पर पहुंचते हैं जबकि बाकी दोनों को बाहर से अपॉइंट किया जाता है। ज्यादातर किसी कमर्शल बैंकर और इकॉनमिस्ट को चुना जाता है।

इस अहम पद पर चुनाव के लिए आवेदन 30 नवंबर तक वित्त मंत्रालय में अंडर सेक्रटरी संजय कुमार मिश्रा के नाम पर जमा करना होगा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख