return to news
  1. 20% इथेनॉल के दावे में 60% मिलने के आरोप? IOCL ने खोल दी झूठे दावों की पूरी पोल

बिजनेस न्यूज़

20% इथेनॉल के दावे में 60% मिलने के आरोप? IOCL ने खोल दी झूठे दावों की पूरी पोल

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 17, 2026, 13:22 IST

सारांश

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट शेयर की जा रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जिस पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिले होने का दावा किया जा रहा है, उसमें दरअसल 60% इथेनॉल पाया गया है।

Representative Image

पेट्रोल में क्या 20% बोलकर मिलाया जा रहा है 60% इथेनॉल? IOCL ने जारी की सफाई (Photo: Shutterstock)

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट शेयर की जा रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जिस पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिले होने का दावा किया जा रहा है, उसमें दरअसल 60% इथेनॉल पाया गया है। ऐसी ही एक वायरल पोस्ट में लिखा गया कि अगर यह सच है, तो यह काफी गंभीर मामला है। इस पूरे मामले पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने क्लैरिफिकेशन जारी किया है। सोशल मीडिया X पर ऐसी ही एक वायरल पोस्ट के जवाब में IOCL ने लिखा कि हम यह साफ करना चाहते हैं कि यह दावा गलत है कि रेगुलर पेट्रोल में 60% इथेनॉल होता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IOCL के X अकाउंट से आगे लिखा गया, ‘पूरे देश में IndianOil के रिटेल आउटलेट्स पर सप्लाई किया जाने वाला रेगुलर पेट्रोल BIS स्पेसिफिकेशन IS 17021:2018 के मुताबिक होता है, जिसके तहत वॉल्यूम के हिसाब से 20% तक इथेनॉल मिलाने (E20) की इजाजत है। रेगुलर पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के लेवल में तय E20 स्पेसिफिकेशन से ज्यादा कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा, इथेनॉल और पेट्रोल मिलकर एक जैसा मिश्रण (होमोजेनियस ब्लेंड) बनाते हैं और सामान्य हालात में अलग-अलग दिखाई देने वाली परतों के रूप में नहीं रह सकते। इसलिए, तस्वीर में अलग-अलग परतें दिखने की वजह पेट्रोल में इथेनॉल की मौजूदगी नहीं हो सकती। E85 फ्लेक्स फ्यूल (85% इथेनॉल और 15% पेट्रोल) को बहुत कम और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर 05.06.2026 से सिर्फ कम्पैटिबल फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों में इस्तेमाल के लिए पेश किया गया था। बाकी सभी गाड़ियों के लिए, तय E20 स्पेसिफिकेशन के मुताबिक 20% तक इथेनॉल वाला रेगुलर पेट्रोल ही सप्लाई किया जा रहा है।’

इस पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘स्क्रीनशॉट में दिखाई गई घटना रात भर हुई भारी बारिश के बाद अंडरग्राउंड स्टोरेज टैंक में बारिश का पानी घुसने की वजह से हुई थी। तब से, पूरी जांच और सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। हमारे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत नियमित रूप से कई बार पानी की जांच की जाती है, और ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। IndianOil प्रोडक्ट की क्वॉलिटी, सुरक्षा और कस्टमर प्रोटेक्शन के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड बनाए रखने और अपने रिटेल आउटलेट्स पर लागू BIS स्पेसिफिकेशन के मुताबिक ही फ्यूल सप्लाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख