return to news
  1. Israel-Iran Conflict: ईरान का एयरस्पेस बंद, एयरइंडिया की 16 उड़ानों पर असर, चेक करें डीटेल्स

बिजनेस न्यूज़

Israel-Iran Conflict: ईरान का एयरस्पेस बंद, एयरइंडिया की 16 उड़ानों पर असर, चेक करें डीटेल्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 13, 2025, 12:52 IST

सारांश

Israel Iran Conflict: इजरायल के ईरान पर हमले के बाद तेहरान में भारतीय एंबेसी ने भी सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय ओरिजिन वाले लोगों से ईरान में सतर्क रहने को कहा है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान के नतांज में क्रिटिकल यूरेनियम एनरिचमेंट साइट को नुकसान पहुंचा है। एयर इंडिया ने बताया है कि इसकी कम से कम 16 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो डायवर्ट कर दिया गया है या लौटा दिया गया है।

एयर इंडिया की कम से कम 16 फ्लाइट्स या तो डायवर्ट की गईं या लौटा दी गई हैं।

एयर इंडिया की कम से कम 16 फ्लाइट्स या तो डायवर्ट की गईं या लौटा दी गई हैं।

Air India international flights: मध्य पूर्व एशिया में सैन्य तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने ईरान पर एक के बाद एक कई हमले किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है। इस क्षेत्र में सुरक्षा के हालात का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इजरायली हमले के बाद ईरान के एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। इसके चलते एयर इंडिया ने ऐलान किया है कि उसकी कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें डायवर्ट और वापस कर दी गई हैं। एयरलाइन ने ट्रैवल अडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को अपनी टॉप प्रायॉरिटी बताया है।

एयर इंडिया ने बताया है कि इसकी कम से कम 16 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को या तो डायवर्ट कर दिया गया है या लौटा दिया गया है। इनमें न्यूयॉर्क, लंदन, टोरंटो, शिकागो, वॉशिंगटन और वैनकूवर और भारत के बीच उड़ने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं।

यहां जानिए फ्लाइट्स से जुड़ी डीटेल्स-
  • AI130 – लंदन हीथ्रो-मुंबई- विएना को डायवर्ट
  • AI102 – न्यूयॉर्क-दिल्ली-शारजाह को डायवर्ट
  • AI116 – न्यूयॉर्क-मुंबई – जेद्दाह को डायवर्ट
  • AI2018 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – मुंबई को डायवर्ट
  • AI129 – मुंबई-लंदन हीथ्रो – मुंबई को वापस
  • AI119 – मुंबई-न्यूयॉर्क – मुंबई को वापस
  • AI103 – दिल्ली-वॉशिंगटन – दिल्ली को वापस
  • AI106 – नीवार्क-दिल्ली – विएना को डायवर्ट
  • AI188 – वैनकूवर-दिल्ली – जेद्दाह को डायवर्ट
  • AI101 – दिल्ली-न्यूयॉर्क – फ्रैंकफर्ट/मिलान को डायवर्ट
  • AI126 – शिकागो-दिल्ली – जेद्दाह को डायवर्ट
  • AI132 – लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु – शारजाह को डायवर्ट
  • AI2016 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – विएना को डायवर्ट
  • AI104 – वॉशिंगटन-दिल्ली – विएना को डायवर्ट
  • AI190 – टोरंटो-दिल्ली – फ्रैंकफर्ट को डायवर्ट
  • AI189 – दिल्ली-टोरंटो – दिल्ली को वापस

एयरलाइंस ने बताया है कि यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए हरसंभव कोशिशें की जा रही हैं और यात्रियों को अकॉमोडेशन भी दिया जाएगा। इसके अलावा जो यात्री चाहें उन्हें फ्लाइट कैंसल कराने पर रीफंड या कॉम्प्लिमेंटरी रीशेड्यूलिंग का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को उनके गंतव्यों पर पहुंचाने के लिए दूसरे इंतजाम भी किए जाएंगे।

तेहरान में भारतीय एंबेसी ने भी सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय ओरिजिन वाले लोगों से ईरान में सतर्क रहने को कहा है। एंबेसी ने कहा है कि लोगों को गैरजरूरी ट्रैवल से बचना चाहिए और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि ईरान के नतांज में क्रिटिकल यूरेनियम एनरिचमेंट साइट को नुकसान पहुंचा है। एजेंसी ने बताया है कि वह ईरानी प्रशासन के साथ मिलकर रेडिएशन के स्तर पर समझने की कोशिश कर रही है।

ईरान 1980 में इराक के साथ युद्ध के बाद अब तक के सबसे बड़े हमले का सामना कर रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इजरायल के साथ बढ़ता तनाव एक बड़े संकट का संकेत हो सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख