मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 08, 2026, 14:43 IST
सारांश
भारतीय शेयर बाजार में म्यूचुअल फंड्स का रुख लगातार बदलता रहता है। पिछले 4 तिमाहियों के आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल फंड्स ने 10 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी लगातार घटाई है। इनमें एसटीएल नेटवर्क, जैगल, आरके स्वामी जैसी कंपनियां शामिल हैं।
शेयर सूची

म्यूचुअल फंड हाउसेज ने पिछले चार तिमाहियों से इन 10 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी लगातार घटाई है।
भारतीय शेयर बाजार में जब म्यूचुअल फंड किसी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते या घटाते हैं, तो रिटेल निवेशक इसे एक बड़े संकेत के रूप में देखते हैं। ACE इक्विटी के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले चार तिमाहियों से म्यूचुअल फंड हाउसेज ने 10 अलग-अलग कंपनियों में अपना स्टेक लगातार बेचा है। जून 2025 से जून 2026 के दौरान इन कंपनियों में फंड हाउसेज की होल्डिंग में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कि इन कंपनियों का मौजूदा शेयर प्राइस, कर्ज, कैश फ्लो और प्रमोटर होल्डिंग का गणित क्या है।
STL नेटवर्क में जून 2025 में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 8.97% थी, जो जून 2026 तक घटकर केवल 2.06% रह गई है। मौजूदा समय में इसका शेयर प्राइस 30.28 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के ऊपर 847.69 करोड़ रुपये का कुल कर्ज है, जबकि ऑपरेशन से कैश फ्लो माइनस 108.7 करोड़ रुपये है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 44.14% है।
इसी तरह आईटी सॉफ्टवेयर कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज में भी म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी 5.39% से घटाकर 2.80% कर दी है। फिलहाल इसका शेयर 183.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी पर 5.09 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि ऑपरेशन से कैश फ्लो 19.85 करोड़ रुपये है। प्रमोटर्स के पास कंपनी की 44.30% हिस्सेदारी है।
एडवरटाइजिंग और मीडिया सेक्टर की कंपनी आरके स्वामी में म्यूचुअल फंड होल्डिंग 4.80% से घटकर 1.02% पर आ गई है। कंपनी का शेयर प्राइस अभी 93.48 रुपये है। इस पर 19.60 करोड़ रुपये का कर्ज है और ऑपरेशन से कैश फ्लो 25.71 करोड़ रुपये है। प्रमोटर की हिस्सेदारी 69.61% है।
जेएनके इंडिया में भी फंड हाउसेज ने अपनी हिस्सेदारी 17.40% से घटाकर 10.91% कर ली है। कंपनी का शेयर 435.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस पर केवल 4.41 करोड़ रुपये का कर्ज है, लेकिन ऑपरेशन से कैश फ्लो माइनस 65.52 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। इसमें प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 67.79% बनी हुई है।
स्टैनले लाइफस्टाइल्स में म्यूचुअल फंड्स का स्टेक 20.37% से गिरकर 10.19% रह गया है। इसका करंट शेयर प्राइस 136.85 रुपये है। अच्छी बात यह है कि कंपनी पर शून्य कर्ज है और इसका ऑपरेशन से कैश फ्लो 52.10 करोड़ रुपये है। इसमें प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 56.88% है। यूनिकॉमर्स ई-सोल्यूशंस में भी फंड होल्डिंग 6.10% से घटकर 2.35% रह गई है। कंपनी का शेयर 85.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यह कंपनी भी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और इसका ऑपरेशन से कैश फ्लो 28.83 करोड़ रुपये है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 36.02% है।
रेमंड लाइफस्टाइल में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 5.41% से घटकर 2.85% पर आ गई है। कंपनी का शेयर प्राइस 672.05 रुपये है। इस कंपनी पर 831.69 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि इसका ऑपरेशन से कैश फ्लो 342.27 करोड़ रुपये का है। प्रमोटर्स के पास इसमें 59.61% स्टेक है।
लक्ष्मी डेंटल में फंड होल्डिंग 13.89% से घटकर 10.11% रह गई है। इसका शेयर 197.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है और इसका ऑपरेशन से कैश फ्लो 47.06 करोड़ रुपये है। इसमें प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.80% है।
सीमेंट क्षेत्र की कंपनी नुवोको विस्टास कॉर्पोरेशन में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 18.98% से गिरकर 17.44% रह गई है। इसका शेयर 345.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी पर 3582.95 करोड़ रुपये का बड़ा कर्ज है, लेकिन इसका ऑपरेशन से कैश फ्लो 1041.47 करोड़ रुपये काफी मजबूत है। इसमें प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.02% है।
आईटी दिग्गज LTM लिमिटेड में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 5.38% से घटकर 4.12% हो गई है। कंपनी का शेयर 4442.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यह कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और इसका ऑपरेशन से कैश फ्लो 4633.30 करोड़ रुपये बेहद शानदार है। इसमें प्रमोटर होल्डिंग 68.49% है। इन सभी कंपनियों के फंडामेंटल्स और फ्यूचर आउटलुक पर निवेशक लगातार नजर बनाए हुए हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख