return to news
  1. SBI Alert: YONO ऐप की सेवाएं आधे घंटे के लिए रहेगी बंद, SBI ने जारी किया नोटिस

ट्रेंडिंग न्यूज़

SBI Alert: YONO ऐप की सेवाएं आधे घंटे के लिए रहेगी बंद, SBI ने जारी किया नोटिस

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 12, 2026, 16:53 IST

सारांश

SBI Alert: इस दौरान ग्राहक YONO Lite, इंटरनेट बैंकिंग (INB), UPI और ATM सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। बैंक ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए ग्राहकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

SBI

आज रात ही YONO ऐप की सेवाएं आधे घंटे के लिए बंद होने वाली है।

SBI Alert: अगर आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक ने जानकारी दी है कि 13 मई 2026 को रात 1:00 बजे से 1:30 बजे तक YONO ऐप की सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। बैंक ने बताया मेंटेनेंस के चलते यह फैसला लिया गया है। बता दें कि YONO के 9 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। ऐसे में इन करोड़ों यूजर्स को आज YONO का इस्तेमाल करने में दिक्कत आ सकती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज रात ही बंद रहेंगी सेवाएं

ध्यान रहे कि आज 12 मई है और रात 12 बजे के बाद ही अगली तारीख यानी 13 मई हो जाएगी। इसका मतलब है कि आज रात ही YONO ऐप की सेवाएं आधे घंटे के लिए बंद होने वाली है।

ये सेवाएं रहेंगी चालू

इस दौरान ग्राहक YONO Lite, इंटरनेट बैंकिंग (INB), UPI और ATM सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। बैंक ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए ग्राहकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। YONO को साल 2017 में लॉन्च किया गया था, जो कि SBI के ज्यादातर डिजिटल काम संभाल रहा है। बैंक ने दिसंबर 2025 में YONO 2.0 लॉन्च किया था।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख