return to news
  1. EPFO को केंद्रीय मंत्री का निर्देश, सर्विस डिलिवरी हो बेहतर, आसानी से सेटल हों क्लेम

पर्सनल फाइनेंस

EPFO को केंद्रीय मंत्री का निर्देश, सर्विस डिलिवरी हो बेहतर, आसानी से सेटल हों क्लेम

Upstox

3 min read | अपडेटेड January 25, 2025, 14:14 IST

सारांश

EPFO को केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया है कि सर्विस डिलिवरी को बेहतर करे, क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को आसान करे और समस्याओं का तेज समाधान करे।

ईपीएफओ की रिव्यू मीटिंग में दिया गया परफॉर्मेंस का ब्योरा

ईपीएफओ की रिव्यू मीटिंग में दिया गया परफॉर्मेंस का ब्योरा

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation, EPFO) को निर्देश दिया है कि वह अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर करे। केंद्रीय मंत्री ने क्लेम को सेटल करने की प्रक्रिया को सटीक बनाने, समस्याओं को जल्द सुलझाने और लोगों की मदद को तत्पर रहने के लिए कहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मांडविया EPFO के क्षेत्रीय दफ्तरों की परफॉर्मेंस की समीक्षा के लिए एक वर्चुअल रिव्यू मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। रिव्यू में क्लेम सेटलमेंट की क्षमता, क्लेम खारिज करने में कमी, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर ऐक्टिवेशन और ऊंचे वेतन पर पेंशन जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया।

इस बैठक में केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता दावरा EPFO सेंट्रल प्रॉविडेंट कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ EPFO के 21 जोनल और 140 क्षेत्रीय दफ्तरों के अधिकारी शामिल रहे।

दावरा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि EPFO सर्विस डिलिवरी से जुड़े हुए क्या कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि जॉइंट डेक्लरेशन प्रोसेस को आसान करने, पीएफ अकाउंट को ट्रांसफर करने के लिए नियोक्ता की जरूरत को खत्म करने और क्लेम सेटलमेंट के लिए चेक अपलोड करने जैसे कदम उठाकर कई प्रक्रियाएं आसान की गई हैं। वहीं, कृष्णमूर्ति ने सगंठन के जोनल ऑफिसेज की परफॉर्मेंस का ब्योरा दिया।

इसके अलावा जोन दफ्तरों के इनचार्ज ने भी सर्विस डिलिवरी बेहतर करने के अपने प्लान के बारे में केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी। बैठक के दौरान मांडविया ने ऊंचे वेतन पर पेंशन (Pension on Higher Wages, PoHW) और समस्याओं के समाधान को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि PoHW से जुड़े मामलों को तेजी से सुलझाया जाए और इसके लिए EPFO के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (Employment-Linked Incentive, ELI) की तैयारी भी पूरी रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा सदस्यों के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) का ऐक्टेवेशन सुनश्चित करने को कहा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जोन और क्षेत्रीय ऑफिस की परफॉर्मेंस काफी पीछे चल रही है। उन्हें सर्विस डिलिवरी और असरदार तरीके से योजनाओं को लागू करने की जरूरत बताई। उन्होंने जवाबदेही और गुड गवर्नांस पर भी जोर दिया।

उन्होंने EPFO के सीनियर अधिकारियों से फील्ड ऑफिस जाकर काम को रिव्यू करने को कहा और सर्विस डिलिवरी बेहतर करने के लिए प्लान बनाने का निर्देश दिया। इससे EPFO के वर्क कल्चर को भी सुधारने की कवायद की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि सदस्यों के प्रति अखंडता और समानुभूति से काम करें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख