return to news
  1. वो 8 म्यूचुअल फंड्स जिसने पिछले 10 साल में एक लाख के बनाए ₹5 लाख, एक्सपेंस रेश्यो भी है कम

पर्सनल फाइनेंस

वो 8 म्यूचुअल फंड्स जिसने पिछले 10 साल में एक लाख के बनाए ₹5 लाख, एक्सपेंस रेश्यो भी है कम

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड July 30, 2026, 16:19 IST

सारांश

म्यूचुअल फंड्स में लंबी अवधि के लिए निवेश करना काफी फायदेमंद साबित हुआ है। वैल्यू रिसर्च के 28 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, 8 ऐसे म्यूचुअल फंड्स हैं जिन्होंने पिछले 10 सालों में 1 लाख रुपये के लंपसम निवेश को बढ़ाकर 5 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है।

Mutual_Funds-10-years

म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को 10 साल में बेहतरीन रिटर्न देकर शानदार मुनाफा कमा कर दिया है। Image: Shutterstock

शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए किया गया निवेश हमेशा से वेल्थ क्रिएशन का एक बेहतरीन जरिया रहा है। म्यूचुअल फंड्स में अगर सही स्कीम्स का चुनाव किया जाए, तो वह निवेशकों को बेहद शानदार रिटर्न दे सकता है। वैल्यू रिसर्च के 28 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 सालों में 8 ऐसे म्यूचुअल फंड्स रहे हैं जिन्होंने 1 लाख रुपये के एकमुश्त यानी लंपसम निवेश को 5 लाख रुपये से भी ज्यादा में बदल दिया है। इन फंड्स में स्मॉल कैप, मिड कैप, मल्टी एसेट और सेक्टर फंड्स शामिल हैं। इन स्कीम्स ने अपनी संबंधित कैटेगिरी के एवरेज और बेंचमार्क दोनों को पीछे छोड़ते हुए निवेशकों को बढ़िया मुनाफा दिया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्मॉल और मिड कैप फंड्स का जलवा

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप डायरेक्ट फंड ने 10 साल के लंपसम निवेश पर सबसे अधिक 21.27% का सालाना रिटर्न दिया है। इस फंड में 10 साल पहले लगाया गया 1 लाख रुपये का लंपसम निवेश बढ़कर लगभग 6.87 लाख रुपये हो गया है, जबकि इसका बेंचमार्क रिटर्न 14.86% और कैटेगिरी एवरेज 17.32% रहा है। इसके बाद इन्वेस्को इंडिया मिड कैप डायरेक्ट फंड का नंबर आता है, जिसने 20.03% सालाना रिटर्न के साथ 1 लाख रुपये को लगभग 6.20 लाख रुपये बना दिया है। तीसरे स्थान पर एक्सिस स्मॉल कैप डायरेक्ट फंड रहा है, जिसने 19.51% सालाना रिटर्न देते हुए 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 5.94 लाख रुपये में बदल दिया है।

एडेलवाइस मिड कैप डायरेक्ट फंड ने 10 साल में 19.47% का सालाना रिटर्न दिया है और 1 लाख रुपये को लगभग 5.92 लाख रुपये बना दिया है। बैंक ऑफ इंडिया मैनुफैक्चरिंग एंड इंफ्रा डायरेक्ट फंड ने 19.41% का सालाना रिटर्न देकर 1 लाख रुपये के लंपसम निवेश को करीब 5.88 लाख रुपये तक पहुंचा दिया है। क्वांट मल्टी एसेट एलोकेशन डायरेक्ट फंड ने 18.86% का सालाना रिटर्न दिया, जिससे 1 लाख रुपये का लंपसम निवेश लगभग 5.62 लाख रुपये हो गया। इसके अलावा निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप डायरेक्ट फंड ने 18.74% सालाना रिटर्न के साथ 1 लाख रुपये को लगभग 5.57 लाख रुपये बनाया। वहीं एचडीएफसी मिड कैप डायरेक्ट फंड ने 18.07% का सालाना रिटर्न देकर 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 5.26 लाख रुपये में बदल दिया है।

SIP के जरिए भी मिली तगड़ी वेल्थ

अगर सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP की बात करें तो 10,000 रुपये की मंथली एसआईपी ने भी पिछले 10 सालों में निवेशकों को बड़ा फंड बनाकर दिया है। क्वांट मल्टी एसेट एलोकेशन डायरेक्ट फंड ने एसआईपी पर सबसे ज्यादा 22.23% का रिटर्न दिया है, जिससे 10,000 रुपये की हर महीने की एसआईपी लगभग 38.77 लाख रुपये बन गई है। बैंक ऑफ इंडिया मैनुफैक्चरिंग एंड इंफ्रा डायरेक्ट फंड ने SIP पर 22.12% रिटर्न देकर 10,000 रुपये की मंथली SIP को लगभग 38.53 लाख रुपये बनाया है। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप डायरेक्ट फंड ने एसआईपी पर 22.02% का रिटर्न देकर इस रकम को करीब 38.33 लाख रुपये बना दिया है। 10yearSIPReturn.webp ये भी पढ़ें: PF खाताधारकों के लिए अच्छी खबर, खातों में आने लगा ब्याज का पैसा, ऐसे चेक करें नया बैलेंस

इन्वेस्को इंडिया मिड कैप डायरेक्ट फंड ने SIP पर 21.99% का रिटर्न दिया, जिससे 10,000 रुपये की मंथली एसआईपी लगभग 38.28 लाख रुपये पहुंच गई। एडेलवाइस मिड कैप डायरेक्ट फंड ने 21.44% रिटर्न देकर 10,000 रुपये की एसआईपी को करीब 37.14 लाख रुपये बनाया। एलआईसी एमएफ इंफ्रास्ट्रक्चर डायरेक्ट फंड ने 20.99% का SIP रिटर्न देकर इस निवेश को लगभग 36.25 लाख रुपये बना दिया। इसके साथ ही निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप डायरेक्ट फंड ने SIP में 20.82% का रिटर्न दिया, जिससे यह रकम करीब 35.93 लाख रुपये हो गई। वहीं एक्सिस स्मॉल कैप डायरेक्ट फंड ने SIP पर 20.56% का सालाना रिटर्न देकर 10,000 रुपये की मंथली SIP को लगभग 35.43 लाख रुपये के बड़े फंड में बदल दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख