return to news
  1. विदेशी बाजारों में कोहराम, लेकिन भारतीय बाजार ने दिखाया दम! जानें Sensex-Nifty ने क्यों की शानदार वापसी?

मार्केट न्यूज़

विदेशी बाजारों में कोहराम, लेकिन भारतीय बाजार ने दिखाया दम! जानें Sensex-Nifty ने क्यों की शानदार वापसी?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 20, 2026, 11:52 IST

सारांश

आज अमेरिकी बाजार में बिकवाली का असर अन्य बाजारों पर भी पड़ा। ताइवान का Taiwan Weighted लगभग 6.75% टूट गया है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का Nikkei 225 भी 5% तक लुढ़क गए हैं। इसके अलावा हांगकांग के Hang Seng और चीन के Shanghai Composite में करीब 2% की गिरावट है।

Stock Market

आज के कारोबार में IT शेयरों में जोरदार खरीदारी हो रही है।

Stock Market: ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 20 नवंबर को भारी उतार-चढ़ाव का माहौल है। आज शुरुआती कारोबार में BSE Sensex में करीब 618 अंकों की गिरावट नजर आई। दूसरी तरफ Nifty 50 ने भी एक समय पर 169 अंक लुढ़क गया था। हालांकि इसके बाद बाजार ने जबरदस्त वापसी की और हरे निशान पर आ गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सेंसेक्स करीब 80 अंक बढ़कर 83,104.26 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। इसके साथ ही निफ्टी 50 भी 20 अंक उछलकर 25,534 के लेवल पर पहुंच गया। यहां हम जानेंगे कि बाजार में इस उतार-चढ़ाव के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ग्लोबल मार्केट में भारी बिकवाली

बता दें कि आज ग्लोबल मार्केट में जमकर बिकवाली हो रही है। गुरुवार रात अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए। Dow Jones Industrial में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा S&P 500 और Nasdaq Composite भी 2 फीसदी से ज्यादा टूट गए।

अमेरिकी बाजार में बिकवाली का असर अन्य बाजारों पर भी पड़ा। ताइवान का सूचकांक लगभग 6.75% टूट गया है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का Nikkei 225 भी 5% तक लुढ़क गए हैं। इसके अलावा हांगकांग के Hang Seng और चीन के Shanghai Composite में करीब 2% की गिरावट है।

IT समेत कई सेक्टर्स में हरियाली

आज के कारोबार में IT शेयरों में जोरदार खरीदारी हो रही है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी IT इंडेक्स में 2.35 फीसदी की तेजी थी। सबसे ज्यादा उछाल Persistent Systems के शेयरों में दिखा और यह 5 फीसदी से ज्यादा उछल गया। Coforge में 5 फीसदी और LTM में 3.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Mphasis के शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। इसके अलावा TCS और Tech Mahindra में करीब 2.50 फीसदी की तेजी देखने को मिली। Wipro, Infosys और HCL Tech के शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए। दूसरी तरफ आज निफ्टी प्राइवेट बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी तेजी है।

विदेशी निवेशकों का सपोर्ट

भारतीय शेयर बाजार को विदेशी निवेशकों (FIIs) का लगातार सपोर्ट मिल रहा है। 19 नवंबर को FIIs ने 7,411.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके अलावा FIIs ने 18 नवंबर को 5,866.78 करोड़ रुपये, 17 नवंबर को 4,195.38 करोड़ रुपये, 16 नवंबर को 4,864.68 करोड़ रुपये और 13 नवंबर को 5,736.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी ने बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

निचले स्तरों पर खरीदारी

आज शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स करीब 600 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 50 में भी 169 अंकों की गिरावट देखी गई। इस बड़ी गिरावट को निवेशकों ने खरीदारी के मौके की तरह देखा, जिससे बाजार ने मजबूत वापसी की।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories