return to news
  1. क्या 20 जून को आपके खाते में आएंगी PM Kisan योजना की 23वीं किस्त? जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस

पर्सनल फाइनेंस

क्या 20 जून को आपके खाते में आएंगी PM Kisan योजना की 23वीं किस्त? जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 17, 2026, 09:00 IST

सारांश

13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की गई थी। हालांकि यहां एक बात जानना बेहद जरूरी है कि केवल पात्र और रजिस्टर्ड किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलता है।

पीएम किसान

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून को आएगी (Photo: Shutterstock)

PM Kisan: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के परिवार को 23वीं किस्त 20 जून को ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सीमांत और छोटे किसानों के परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में केंद्र सरकार हर साल 6,000 रुपये देती है। साल में 2,000-2,000 की तीन किस्तों में किसानों को यह लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए दिया जाता है। मानसून के दौरान किसानों को बीज, खाद और अन्य खर्चों के लिए पैसों की काफी जरूरत पड़ती है और ऐसे में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आना उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है। 13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की गई थी। हालांकि यहां एक बात जानना बेहद जरूरी है कि केवल पात्र और रजिस्टर्ड किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

https://pmkisan.gov.in/ साइट पर जाएं, और सबसे ऊपर दाईं तरफ आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। जैसे अगर आप हिंदी चुनते हैं, तो आपको ज्यादातर विकल्प हिंदी भाषा में नजर आएंगे। आप फिर लाभार्थी सूची पर क्लिक करें। लाभार्थी सूची पर क्लिक करने पर आपको ऊपर तारीख और समय दिखेगा। यहां पर आपको अपना स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, सब-डिस्ट्रक्ट, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होगी। फिर आप Get Report पर क्लिक करें। अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो 20 जून को आपके खाते में 2,000 रुपये पहुंच जाएंगे, और अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो तुरंत e-KYC कराएं। सरकार ने पहले ही जानकारी दी है कि पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य है।

कैसे कराएं e-KYC?

किसानों की सुविधा के लिए e-KYC करने के तीन तरीके हैं, पहला ओटीपी आधारित तरीका, जो आसानी से फोन से हो जाएगा। इसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए e-KYC कराया जा सकता है। पहले ये दो तरीकों से ही e-KYC होता था, लेकिन अब तीसरे तरीके से भी e-KYC कराया जा सकता है। इसमें पीएम किसान की मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड e-KYC कराया जा सकता है।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

देश के सीमांत और छोटे किसान परिवारों की वित्तीय सहायता के लिए यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती है। यह योजना दिसंबर 2018 से शुरू हुई थी। इस योजना के तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों के परिवार को सरकार की ओर से हर साल वित्तीय सहायता के तौर पर 6000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना के तहत साल भर में 2000 रुपये की तीन किस्तों में पात्र किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए यह रकम ट्रांसफर की जाती है। पीएम किसान रजिस्टर्ड किसानों के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य है। ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख