return to news
  1. NPS PRIDE-DISHA: अब आसानी से करें पेंशन फंड की तुलना, समझिए PFRDA का नया टूल कैसे करता है काम

पर्सनल फाइनेंस

NPS PRIDE-DISHA: अब आसानी से करें पेंशन फंड की तुलना, समझिए PFRDA का नया टूल कैसे करता है काम

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 17, 2026, 19:01 IST

सारांश

नया NPS PRIDE-DISHA टूल रोजाना के NAV के आधार पर XIRR से रिटर्न की गणना करता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि नियमित निवेश करने पर अलग-अलग पेंशन फंड में आपका पैसा वास्तव में कितना बढ़ सकता था।

NPS PRIDE-DISHA

NPS PRIDE-DISHA: आप अलग-अलग पेंशन फंड और स्कीमों के प्रदर्शन की तुलना कर सकते हैं।

अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करते हैं, तो अब आपके लिए सही पेंशन फंड चुनना पहले से आसान हो जाएगा। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने NPS PRIDE-DISHA नाम का नया डिजिटल टूल लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप अलग-अलग पेंशन फंड और स्कीमों के प्रदर्शन की तुलना कर सकते हैं और बेहतर जानकारी के आधार पर फैसला ले सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है NPS PRIDE-DISHA?

NPS PRIDE का पूरा नाम Pension Fund Returns for Informed Decision & Empowerment है। अब तक आप सिर्फ 1, 3, 5 या 10 साल के रिटर्न देखकर पेंशन फंड का आकलन करते थे। लेकिन अगर आप हर महीने NPS में निवेश करते हैं, तो यह तरीका आपकी वास्तविक कमाई नहीं दिखाता।

नया NPS PRIDE-DISHA टूल रोजाना के NAV (Net Asset Value) के आधार पर XIRR (Extended Internal Rate of Return) से रिटर्न की गणना करता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि नियमित निवेश करने पर अलग-अलग पेंशन फंड में आपका पैसा वास्तव में कितना बढ़ सकता था।

आप इस टूल से क्या-क्या कर सकते हैं?

NPS PRIDE-DISHA में वर्ष 2008 से अब तक का स्कीम-वार NAV डेटा शामिल है। इस टूल की मदद से आप अलग-अलग पेंशन फंड और स्कीमों की तुलना कर सकते हैं। आपको बार चार्ट के जरिए यह भी दिखेगा कि किस विकल्प में आपका रिटायरमेंट कॉर्पस कितना बन सकता था। इसके अलावा आप Active Choice, Auto Choice और Composite Scheme जैसे निवेश विकल्पों की तुलना भी कर सकते हैं। इससे आपके लिए अपनी जरूरत के हिसाब से सही पेंशन फंड चुनना आसान हो जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस टूल का इस्तेमाल करने के लिए आपको PFRDA की वेबसाइट पर मौजूद NPS PRIDE-DISHA पोर्टल पर जाना होगा। वहां आपको जन्म का महीना और वर्ष, निवेश शुरू करने की तारीख और हर महीने की निवेश राशि भरनी होगी। इसके बाद आप अधिकतम दो अलग-अलग स्कीमों या पेंशन फंडों की तुलना कर सकते हैं और देख सकते हैं कि पिछले प्रदर्शन के आधार पर आपका रिटायरमेंट कॉर्पस कितना बन सकता था। इससे आप अपने भविष्य के लिए ज्यादा सोच-समझकर निवेश का फैसला ले सकेंगे।

अगला लेख