पर्सनल फाइनेंस
.png)
3 min read | अपडेटेड December 05, 2025, 16:43 IST
सारांश
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने प्रोटेक्शन प्लस और बीमा कवच नाम के दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग्स का भी फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से कवर को घटा या बढ़ा सकते हैं।

LIC ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रोटेक्शन प्लस और बीमा कवच प्लान लॉन्च किए हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए खुशखबरी दी है। कंपनी ने बाजार में दो बिल्कुल नए और आधुनिक प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स के नाम 'प्रोटेक्शन प्लस' और 'बीमा कवच' हैं। एलआईसी ने इन दोनों पॉलिसियों को इस तरह डिजाइन किया है कि ये हर वर्ग के लोगों की जरूरतों में फिट बैठ सकें। इन नए उत्पादों का मुख्य मकसद ग्राहकों को सिर्फ बीमा देना नहीं है, बल्कि उन्हें एक ऐसा भरोसा देना है जो लंबे समय तक उनके और उनके परिवार के काम आए। इसमें सुरक्षा के साथ-साथ बचत और निवेश का भी तगड़ा कॉम्बिनेशन रखा गया है, ताकि पॉलिसीधारक को भविष्य की चिंता न करनी पड़े।
सबसे पहले बात करते हैं एलआईसी के प्रोटेक्शन प्लस प्लान की। यह उन लोगों के लिए एकदम सही विकल्प है जो चाहते हैं कि उनका लाइफ इंश्योरेंस भी हो और साथ ही साथ उनका पैसा भी बढ़ता रहे। यह एक लिंक्ड सेविंग्स प्लान है, जिसका मतलब है कि आपका पैसा बाजार से जुड़कर बढ़ता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी इसका लचीलापन है। आम तौर पर बीमा लेने के बाद आप उसमें बदलाव नहीं कर सकते, लेकिन इसमें आप अपनी बदलती जरूरतों के हिसाब से सम एश्योर्ड को बाद में बढ़ा या घटा सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ती है, तो पांच साल बाद इसमें से पैसा निकालने की सुविधा भी दी गई है।
प्रोटेक्शन प्लस का एक और फीचर इसे बाकी प्लान्स से अलग बनाता है। इसमें मोर्टालिटी चार्ज यानी वह पैसा जो आप लाइफ कवर के लिए चुकाते हैं, वह पॉलिसी पूरी होने पर आपको वापस मिल जाता है। यानी सुरक्षा भी मिली और उसकी कीमत भी वापस मिल गई। अगर आपकी आय बढ़ती है, तो आप टॉप-अप प्रीमियम देकर अपनी फंड वैल्यू को और बढ़ा सकते हैं। यह पूरी तरह से पारदर्शी प्लान है जहां ग्राहक अपनी जेब के हिसाब से प्रीमियम चुनता है और एलआईसी उसी आधार पर कवर तय करती है।
दूसरा प्लान है बीमा कवच, जो एक प्योर रिस्क प्लान है। यह उन लोगों के लिए है जो निवेश के बजाय सिर्फ अपने परिवार की पक्की सुरक्षा चाहते हैं। अगर पॉलिसीधारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो उसके परिवार को तुरंत आर्थिक मदद मिल जाती है। बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप 'बढ़ता हुआ सम एश्योर्ड' चुन सकते हैं। इसका फायदा यह है कि जैसे-जैसे साल बीतेंगे और महंगाई बढ़ेगी, आपका बीमा कवर भी अपने आप बढ़ता जाएगा।
बीमा कवच को आप 100 साल की उम्र तक के लिए ले सकते हैं, जो इसे एक बेहतरीन लाइफटाइम सुरक्षा कवच बनाता है। इसमें महिलाओं और नॉन-स्मोकर्स के लिए प्रीमियम की दरें कम रखी गई हैं। इसके अलावा, जीवन के बड़े पड़ाव जैसे शादी या बच्चे के जन्म पर आप अपना कवर बढ़ा सकते हैं। एलआईसी ने इन दोनों प्लान्स के जरिए साफ कर दिया है कि वे अब पुराने ढर्रे से हटकर ऐसे प्रोडक्ट्स ला रहे हैं जो आज के दौर की लाइफस्टाइल और जरूरतों को समझते हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What Is NIIF? How India's National Investment and Infrastructure Fund Works
What Is Yield to Maturity (YTM) in Bonds? A Complete Guide
Employees' Provident Fund Scheme 2026: Everything EPF Members Need to Know
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs