return to news
  1. Kisan Credit Card: किसानों को सस्ता लोन और आसान पहुंच, सरकार ने KCC को किया और मजबूत

पर्सनल फाइनेंस

Kisan Credit Card: किसानों को सस्ता लोन और आसान पहुंच, सरकार ने KCC को किया और मजबूत

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 30, 2026, 18:23 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

वित्त राज्य मंत्री Pankaj Chaudhary ने लोकसभा में इससे जुड़ी तमाम जानकारी दी। सरकार ने 2019 से KCC का दायरा बढ़ाकर पशुपालन, डेयरी और मछली पालन तक कर दिया है, ताकि किसान सिर्फ खेती ही नहीं, बल्कि इन कामों के लिए भी कर्ज ले सकें।

KCC

केंद्रीय बैंक RBI ने बैंकों को नियम दिए हैं कि वे अपनी कुल लोन राशि का एक हिस्सा खेती के लिए जरूर दें।

Kisan Credit Card: सरकार ने किसानों, खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) को और मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसका मकसद है कि किसानों को आसानी से कर्ज मिले और वे डिजिटल तरीके से भी इसका फायदा उठा सकें। सबसे पहले केंद्रीय बैंक RBI ने बैंकों को नियम दिए हैं कि वे अपनी कुल लोन राशि का एक हिस्सा खेती के लिए जरूर दें। बैंकों को कम से कम 18% लोन कृषि क्षेत्र में देना होता है, जिसमें 10% हिस्सा छोटे और सीमांत किसानों के लिए तय है। इससे किसानों तक ज्यादा कर्ज पहुंचाने में मदद मिलती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

KCC के दायरे में बढ़ोतरी

वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री Pankaj Chaudhary ने लोकसभा में इससे जुड़ी तमाम जानकारी दी। सरकार ने 2019 से KCC का दायरा बढ़ाकर पशुपालन, डेयरी और मछली पालन तक कर दिया है, ताकि किसान सिर्फ खेती ही नहीं, बल्कि इन कामों के लिए भी कर्ज ले सकें। इसके अलावा सरकार की Modified Interest Subvention Scheme के तहत किसानों को KCC के जरिए 7% ब्याज पर लोन मिलता है। अगर किसान समय पर लोन चुका देते हैं, तो उन्हें 3% की अतिरिक्त छूट मिलती है, जिससे असली ब्याज सिर्फ 4% रह जाता है।

बिना गारंटी के लोन की सीमा में बढ़ोतरी

एक बड़ा फैसला यह भी लिया गया है कि 1 जनवरी 2025 से बिना किसी गारंटी के मिलने वाले लोन की सीमा ₹1.6 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख कर दी गई है। इससे छोटे किसानों को बिना गिरवी रखे आसानी से कर्ज मिल सकेगा।

किसानों को जागरूक करने के लिए सरकार, RBI और NABARD मिलकर वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम चलाते हैं, जैसे कैंप और Financial Literacy Week, ताकि किसान योजना के फायदे समझ सकें।

मिलती है ये भी सुविधाएं

KCC में कई सुविधाएं भी मिलती हैं जैसे ATM वाला डेबिट कार्ड, एक बार डॉक्यूमेंट देना, जरूरत के हिसाब से बार-बार पैसे निकालने की सुविधा और जरूरत पड़ने पर लिमिट बढ़ाने का विकल्प। सरकार ने Jan Samarth Portal भी शुरू किया है, जहां किसान ऑनलाइन KCC और अन्य सरकारी लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा NABARD ने e-KCC पोर्टल भी शुरू किया है, जिससे किसान बिना बैंक जाए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आजकल कई बैंक मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी लोन प्रक्रिया डिजिटल बना रहे हैं, जिससे कागजी काम कम हो गया है और समय की बचत होती है।

बैंक से शिकायत हो तो क्या करें?

अगर किसी किसान को बैंक से शिकायत हो, तो उसके लिए भी व्यवस्था है। RBI का Ombudsman सिस्टम, CPGRAMS Portal और राज्य स्तर पर CM हेल्पलाइन व “जन सुनवाई” जैसे प्लेटफॉर्म पर शिकायत की जा सकती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख