return to news
  1. Income tax changes 2025: टैक्सपेयर्स के लिए खास रहा यह साल, आसान नियमों के साथ कई बड़ी राहत

पर्सनल फाइनेंस

Income tax changes 2025: टैक्सपेयर्स के लिए खास रहा यह साल, आसान नियमों के साथ कई बड़ी राहत

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 16, 2025, 17:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Income tax changes 2025: नए टैक्स रिजीम के तहत अब ₹12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। सैलरीड लोगों को मिलने वाले ₹75,000 के स्टैंडर्ड डिडक्शन को जोड़ दें, तो कुल टैक्स-फ्री इनकम ₹12.75 लाख हो जाती है। इससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली है।

Income tax changes 2025

Income tax changes 2025: खासतौर पर सैलरीड क्लास के लिए नया टैक्स रिजीम गेम-चेंजर साबित हुआ।

Income tax changes 2025: साल 2025 भारत के इनकम टैक्स सिस्टम के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। इस साल टैक्स नियमों को न सिर्फ आसान बनाया गया, बल्कि आम टैक्सपेयर्स के हाथ में ज्यादा पैसा भी छोड़ा गया। खासतौर पर सैलरीड क्लास के लिए नया टैक्स रिजीम गेम-चेंजर साबित हुआ, जिसमें स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलाकर ₹12.75 लाख तक की इनकम टैक्स-फ्री हो गई। साथ ही, सरकार ने नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 पेश किया, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और पुराने जटिल कानूनों की जगह लेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

1. टैक्स-फ्री इनकम की सीमा बढ़ी

नए टैक्स रिजीम के तहत अब ₹12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। सैलरीड लोगों को मिलने वाले ₹75,000 के स्टैंडर्ड डिडक्शन को जोड़ दें, तो कुल टैक्स-फ्री इनकम ₹12.75 लाख हो जाती है। इससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली है।

2. नए इनकम टैक्स स्लैब लागू

सरकार ने नए टैक्स रिजीम में आसान और कम टैक्स वाले स्लैब लागू किए हैं। इसमें ₹4 लाख तक की इनकम टैक्स-फ्री है। ₹4 से ₹8 लाख पर 5%, ₹8 से ₹12 लाख पर 10% और ₹12 से ₹16 लाख पर 15% टैक्स लगेगा। इसके बाद ₹16 से ₹20 लाख पर 20%, ₹20 से ₹24 लाख पर 25% और ₹24 लाख से ऊपर 30% टैक्स देना होगा।

3. नया इनकम टैक्स एक्ट, 2025

इनकम टैक्स कानून को सरल बनाने के लिए सरकार ने नया इनकम टैक्स एक्ट, 2025 पेश किया है। यह कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा और मौजूदा जटिल नियमों की जगह लेगा, जिससे टैक्स समझना और फाइल करना आसान होगा।

4. सेक्शन 87A के तहत बड़ा रिबेट

नए टैक्स रिजीम में सेक्शन 87A के तहत मिलने वाला रिबेट ₹25,000 से बढ़ाकर ₹60,000 कर दिया गया है। वहीं पुराने टैक्स रिजीम में यह रिबेट पहले की तरह ₹12,500 ही रहेगा।

5. अपडेटेड रिटर्न फाइल करने का ज्यादा समय

अब टैक्सपेयर्स को अपनी गलती सुधारने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। पहले अपडेटेड रिटर्न 12 महीने के भीतर फाइल करनी होती थी, लेकिन अब इसे 4 साल (48 महीने) तक फाइल किया जा सकता है।

6. ULIP पर नए टैक्स नियम

FY 2025-26 से हाई प्रीमियम ULIP पर टैक्स लगेगा। अगर ULIP का सालाना प्रीमियम ₹2.5 लाख से ज्यादा है या सम एश्योर्ड के 10% से ऊपर है, तो उस पर कैपिटल गेन टैक्स लगेगा। लिमिट के अंदर आने वाले ULIP अब भी टैक्स-फ्री रहेंगे।

7. कई भुगतानों पर TDS की ऊंची लिमिट

किराया, ब्याज, डिविडेंड, म्यूचुअल फंड इनकम और लॉटरी जैसी कमाई पर TDS की लिमिट बढ़ने से अब बिना जरूरत टैक्स कटने की संभावना कम हो गई है। इससे कैश फ्लो बेहतर होगा।

8. TCS नियमों में बदलाव

विदेश भेजी जाने वाली रकम (LRS) और फॉरेन टूर पैकेज पर TCS की लिमिट बढ़ाकर ₹10 लाख कर दी गई है। एजुकेशन लोन से विदेश पढ़ाई के लिए भेजी गई रकम और सामान की खरीद पर अब TCS नहीं लगेगा।

कुल मिलाकर, साल 2025 टैक्सपेयर्स के लिए ज्यादा सैलरी इन-हैंड, साफ नियम और आसान टैक्स कंप्लायंस लेकर आया है। ये बदलाव आने वाले सालों में टैक्स फाइलिंग को और सरल बनाने वाले हैं।

ELSS
2025 के लिए पाएं बेस्ट टैक्स बचाने वाले फंड्स एक्सप्लोर करें ELSS
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख