return to news
  1. Employees' State Insurance: दिसंबर 2024 में लाखों नए युवा कर्मचारियों ने दर्ज कराया नाम, क्या है पात्रता

पर्सनल फाइनेंस

Employees' State Insurance: दिसंबर 2024 में लाखों नए युवा कर्मचारियों ने दर्ज कराया नाम, क्या है पात्रता

Upstox

1 min read | अपडेटेड March 06, 2025, 12:30 IST

सारांश

कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी कि Employees State Insurance Corporation (ESIC) में दिसंबर 2024 में 8.22 लाख नए युवा कर्मचारियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट ने इसकी जानकारी दी है।

ESI का नया डेटा आया सामने

दिसंबर-2024 में 8.22 लाख नए युवा कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जुड़े

मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट ने एक नया डेटा शेयर किया है, जिसके मुताबिक दिसंबर 2024 में कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी कि Employees State Insurance Corporation (ESIC) से 8.22 लाख नए युवा कर्मचारी जुड़ गए हैं। यहां पर उन कर्मचारियों की बात हो रही है, जिनकी उम्र 25 साल या उससे कम है। इससे पहले मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट ने एक और डेटा शेयर किया था, जिसके मुताबिक दिसंबर 2024 में 17.01 नए कर्मचारियों ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम में खुद को एनरोल कराया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा अगर बात महिलाओं की करें तो दिसंबर 2024 में 3.46 लाख महिलाओं ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम में एनरोल कराया और 73 ट्रांसजेंडर्स ने भी ईएसआई स्कीम में अपना नाम दर्ज कराया।

ESIC रजिस्ट्रेशन की योग्यत

ESIC तहत महीने के 21,000 रुपये मजदूरी कमाने वाले, 10 या इससे अधिक कर्मचारियों के साथ बिजनेस करने वाले संस्थानों को रजिस्टर करना होगा। दिव्यांग कर्मचारियों के लिए कमाई की सीमा 21,000 की जगह 25,000 रुपये महीना है। ESIC का रजिस्ट्रेशन आसानी से ऑनलाइन भी कराया जा सकता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख